फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हत्याकांड: आरोपी असद ने वीडियो बनाकर सीएम योगी से की अपील- जमीन पर कब्जाकर मंदिर बनवाएं

Thu, 02 Jan 2025 08:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के होटल में हुए हत्याकांड में आरोपी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित धर्म परिवर्तन करना चाहता था। उसने मुख्यमंत्री योगी से गुजारिश की है कि उसकी जमीन पर मंदिर का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के नाका थाना स्थित एक होटल में हुए हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद असद ने वारदात के बाद वीडियो बनाकर जारी किया। उसने ये वीडियो मां व बहनों की हत्या करने के बाद बनाया और बताया कि उसकी जमीन को कब्जाने के लिए कुछ लोग उसे लगातार तंग कर रहे थे और जमीन छीनने के लिए उसके बांग्लादेशी होने की झूठी कहानी फैला रहे थे। मदद के लिए उसने भाजपा, बजरंग दल पुलिस और नेताओं से मदद मांगी पर किसी ने मदद नहीं की। 

वीडियो में आरोपी ने बताया कि वह 13 दिनों से अपने परिवार के साथ भटक रहा था। जब कहीं भी न्याय नहीं मिला तो वो लखनऊ आया और होटल में अपने परिवार सहित रुक गया और रात में अपनी मां व चार बहनों की पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने कहा कि वह तंग आकर परिवार सहित धर्म परिवर्तन करना चाहता था। उसका परिवार पूजा भी करता है। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि उसकी जमीन पर कब्जा लेकर मंदिर का निर्माण किया जाए और परिवार को तंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
आरोपी असद ने बताया कि उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद उसने अपने पिता के साथ मिलकर मां बहनों की हत्या कर दी। उसने बताया कि किसी का गला दबाया और किसी की नस काटी। खुद को प्रताड़ित करने के लिए उसने मुसलमानों को ही दोषी ठहराया।

आरोपी ने बताया कि कुछ लोग उसके मकान को छीनना चाहते थे इसलिए लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसका आधा प्लाट ले लिया था और दबाव बना रहे थे कि पूरा परिवार आगरा स्थित घर छोड़कर चला जाए। उसने पुलिस से मदद मांगी और नेताओं के पास भी गया पर कहीं भी इंसाफ नहीं मिला। युवक ने वारदात के बाद सात मिनट का वीडियो बनाया और बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर अपनी मां व बहनों की हत्या की है और वारदात के बाद सभी के शव भी दिखाए।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी युवक का आगरा स्थित घर। - फोटो : amar ujala
जमीनें छीनने के लिए हम पर जुल्म किए गए
आरोपी असद ने वीडियो में कहा है कि उसने बस्ती वालों से तंग आकर ये कदम उठाया है। कहा कि इन लोगों ने हमारी जमीनें छीनने के लिए हम पर जुल्म किए हैं। हमने हर जगह आवाज उठाई पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। 13 दिन हो गए हैं। हम ठंड में भटक रहे हैं। हताश होकर हम धर्म परिवर्तन करना चाहते थे और अपनी पूरी जमीन मंदिर के नाम पर करना चाहते थे। मेरी लखनऊ पुलिस और योगी जी से गुजारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को मत छोड़ना। आप जो कर रहे हैं वो सही कर रहे हैं। ये मुसलमान हर जगह जमीनों पर कब्जा करते हैं और लोगों पर जुल्म करते हैं। ये लोग गैर कानूनी काम करते हैं। नकली नोटों के धंधे करते हैं।

4 of 7
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
आरोपी असद ने बताया कि उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद उसने अपने पिता के साथ मिलकर मां बहनों की हत्या कर दी। उसने बताया कि किसी का गला दबाया और किसी की नस काटी। खुद को प्रताड़ित करने के लिए उसने मुसलमानों को ही दोषी ठहराया।

आरोपी ने बताया कि कुछ लोग उसके मकान को छीनना चाहते थे इसलिए लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसका आधा प्लाट ले लिया था और दबाव बना रहे थे कि पूरा परिवार आगरा स्थित घर छोड़कर चला जाए। उसने पुलिस से मदद मांगी और नेताओं के पास भी गया पर कहीं भी इंसाफ नहीं मिला। युवक ने वारदात के बाद सात मिनट का वीडियो बनाया और बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर अपनी मां व बहनों की हत्या की है और वारदात के बाद सभी के शव भी दिखाए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
वारदात के लिए इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
आरोपी असद ने कहा कि इस वीडियो के जरिये जब तक लोगों को पता चलेगा तो हो सकता है कि मैं भी मर जाऊं। हमारी मौत के मुख्य जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अजहर और इसके रिश्तेदार हैं जो ऑटो चलाते हैं। ये लोग बहुत बड़ा भूमाफिया गैंग चलाते हैं। ये लड़कियों को बेचते हैं। इन लोगों का प्लान था कि हमें किसी भी आरोप में जेल भिजवाकर हमारी बहनों को बेच दें। हम लोग नहीं चाहते थे इसलिए मजबूरन अपनी बहनों को अपने हाथ से गला दबाकर और नस काटकर मार दिया। आरोपी ने कहा कि हमें जीते जी इंसाफ नहीं मिल सका तो मरने के बाद मिल जाए। यही गुजारिश है और जो मेरी जमीन है वहां पर मंदिर बनवा दिया जाए। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
हमारे पास सन 47 से लेकर पूरा रिकॉर्ड
आरोपी ने कहा कि हमने पुलिस वालों से नेताओं से बजरंग दल के लोगों से और भाजपा के लोगों से मदद मांगी पर किसी ने हमारी मदद की। हमें तंग किया गया। हम लोग बदायूं के रहने वाले हैं। हमारी ताई के पास सन 47 से पूरा हिसाब मिल जाएगा। हमें अपनी जमीन से बेदखल करने के लिए हम पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं कि हम लोग बांग्लादेशी हैं। हमारे पूरे खानदान का पूरा रिकॉर्ड बदायूं में हमारी ताई के पास मिल जाएगा। हम तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। हम सभी पूजा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
जीते जी न सही मरने के बाद ही इंसाफ दे दीजिए
आरोपी ने कहा कि हर मुसलमान एक सा नहीं होता है। उसने सीएम योगी व प्रधानमंत्री का नाम लेकर कहा कि हमें जीते जी इंसान भले ही न मिला हो पर मरने के बाद ही इंसाफ दे दीजिए। उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ये लोग नेताओं और पुलिस में गहरी पकड़ रखते हैं। हमारा आधा प्लाट छीन लिया और आधा छीनना चाहते थे। हमारी यही मांग है कि अब उस प्लाट पर सिर्फ मंदिर ही बनना चाहिए और घर में मौजूद पूरे सामान को अनाथ आश्रम में दे देना जिससे कि हमारी रूह को चैन मिले। मैंने अपने पिता के साथ मिलकर इन्हें मारा है। मेरी बहनें तड़पी हैं आज। मैंने उनके हाथ काटे... गला दबाया। मैंने इन्हें मारकर इनकी इज्जत बचाई है। हिंदुओं ने भी मेरी मदद नहीं की। उम्मीद है कि मरने के बाद हमारे साथ इंसाफ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें