फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी जंग का मैदान बना हजरतगंज, गोली मारकर हत्या, तस्वीरें

Fri, 18 Mar 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
रेलवे के ठेके को लेकर राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन हजरतगंज में स्थित डीआरएम ऑफिस शुक्रवार दोपहर खूनी जंग का मैदान बन गया।
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

2 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल के माफियाओं के गुर्गों में भिड़ंत हो गई। एक बाहुबली के गुर्गे पारा निवासी आशीष पांडेय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

3 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक हत्या में विरोधी गुट से जुड़े ठेकेदार आलमबाग निवासी कमल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह का नाम आ रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं।

गोली मारकर हत्या

4 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
वारदात के प्रत्यक्षदर्शी आरपीएफ के सिपाही बृजकेश्वर सिंह ने बताया कि वह डीआरएएम ऑफिस के पिछले गेट पर तैनात था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गेट के पास पानी पीने गया। इसी दौरान शोर-शराबा सुनाई पड़ा। (घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिसकर्मी)
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

5 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
दो लोग मेन बिल्डिंग से एक युवक को गालियां देते हुए दौड़ा रहे थे। युवक पार्किंग की तरफ भागा और कार से टकराकर गिर पड़ा। दोनों हमलावर उसे लात-घूसों से पीटने लगे। (घटनास्‍थल पर लगी भीड़।)
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

6 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
बृजकेश्वर सिंह ने मारपीट रोकने की कोशिश की और एक हमलावर को पकड़कर खींच लिया। इसी बीच पिटने वाले युवक ने पिस्टल निकालकर हमलावर को गोली मार दी। गोली पेट के बायीं तरफ लगी और युवक मौके पर ही गिर पड़ा।
 
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

7 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
बृजकेश्वर ने हत्यारे को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्टल तानकर धमकाया। इसी बीच हत्यारे के आठ-दस साथी वहां आ गए। हत्यारे ने पिस्टल से दो हवाई फायर किए और दारुलशफा की तरफ भाग गया। (जांच करती पुलिस टीम।)

गोली मारकर हत्या

8 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
हत्या के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए डीआरएम ऑफिस के पीछे वाले गेट से दारुलशफा की तरफ निकले। (घटनास्‍थल पर लगी भीड़।)

गोली मारकर हत्या

9 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
सड़क पर आते ही शर्मा ऑप्टिकल्स के मालिक अंकित शर्मा पर पिस्टल तानकर उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और जीपीओ की तरफ चले गए। (पकड़े गए एक युवक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।)

 

गोली मारकर हत्या

10 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हत्या और गोलीबारी की खबर ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। (घटनास्‍थल पर लगी भीड़।)
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या

11 of 11
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी पूर्वी शिवराम यादव, हजरतगंज सीओ अशोक कुमार वर्मा व इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आशीष के परिवारीजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें