(मैनपुरी।) सार्वजनिक मंच पर अक्सर ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की क्लास लेने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने इस बार सैनिक स्कूल पर घेर लिया।
विज्ञापन
मचं पर अखिलेश से वादा लेकर ही माने मुलायम
2 of 7
अवसर था रविवार को मैनपुरी में आयोजित सभा का। भाषण देने के दौरान उन्होंने अखिलेश से पूछ लिया कि सैनिक स्कूल कब तक बनवा दोगे।
विज्ञापन
मचं पर अखिलेश से वादा लेकर ही माने मुलायम
3 of 7
उन्होंने एक साल कहा तो बोले- नहीं, इसे 8 महीने में ही बनाया जाए। वे सीएम से हामी भरवाने के बाद ही माने।
मचं पर अखिलेश से वादा लेकर ही माने मुलायम
4 of 7
रविवार को मुलायम भाषण दे रहे थे। मंच पर अखिलेश भी थे। सपा सुप्रीमो ने मंच से ही अखिलेश से कहा कि हमने सैनिक स्कूल तो बना दिया है, पर यह अधूरा है। इसलिए इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा। (मुलायम को स्मृति चिह्रन देतीं नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता।)
विज्ञापन
मचं पर अखिलेश से वादा लेकर ही माने मुलायम
5 of 7
उन्होंने पूछा- सीएम ही बताएं कि कब तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने अखिलेश की ओर देखते हुए अपने पास बुलाया। वे आये तो वहीं सवाल पूछा। सीएम ने कहा-आप जब बताएं। (मुलायम के साथ मंच पर बैठे सपा नेता राम गोपाल यादव।)
विज्ञापन
मचं पर अखिलेश से वादा लेकर ही माने मुलायम
6 of 7
मुलायम ने कहा- नहीं आप तारीख बताओ। सीएम ने कहा, इसी तारीख को अगले साल। मुलायम ने कहा, नहीं, आठ महीने में स्कूल चालू करवाओ। (सभा को संबोधित करते सीएम अखिलेश।)
तब अखिलेश ने मुलायम के गाल छूते हुए कहा-ठीक है। आठ महीने में तैयार करवा दूंगा। राज्य निर्माण निगम के अधिकारी ने भी 8 माह में स्कूल बनाने की घोषणा कर दी। (मंच पर मौजूद सीएम अखिलेश।)