लखनऊ-कानपुर के बसपा नेता भी शामिल
लखनऊ व कानपुर के दर्जन भर बसपा नेता भी साइकिल पर सवार हुए हैं। इनमें पूर्व मंत्री डॉ. रघुनाथ प्रसाद शंखवार, बसपा के कानपुर के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर गंगाराम पाल, मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा, लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष महादीन गौतम, नंद कुमार विश्वकर्मा, छविलाल रावत, पूनम सरोज, सरस्वती लोधी, प्रेम कमार रावत, मुकेश वर्मा, डॉ. राम सुरेश रावत, सुरेश रावत, राम लखन रावत, अब्दुल रऊफ कुरैशी व संतोष श्रीवास्तव मुख्य हैं।
मऊ निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र कुमार भी बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए। कैंपियरगंज (गोरखपुर) से बसपा प्रत्याशी रहे आनंद निषाद और मानवाधिकार कार्यकर्ता शिल्पी चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।