समजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शव रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका लखनऊ के पिपराघाट पर अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि बेटे प्रतीक ने दी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ उनके भाई शिवपाल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचकर उनको ढांढ़स बंधाया।