फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sadhna Gupta Cremation: बेटे प्रतीक ने पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि, जलती चिता को निहारते रहे अखिलेश, तस्वीरें

Sun, 10 Jul 2022 05:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
साधना गुप्ता - फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर यादव परिवार के सभी सदस्य व शुभचिंतक मौजूद रहे।

लखनऊ के पिपराघाट पर साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को उनके बेटे प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे और क्रियाकर्म में भाग लिया।

साधना गुप्ता (62) का शनिवार सुबह निधन हो गया था। वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ब्लड प्रेशर, सूगर केसाथ ही फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें सप्ताहभर पहले गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन शनिवार सुबह संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मां के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम करते प्रतीक यादव। इसके बाद उन्होंने मुखाग्नि दे दी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव और कई अन्य लोग मौजूद रहे।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
अपनी मां की जलती चिता को निहारते पुत्र प्रतीक यादव।
विज्ञापन

5 of 8
मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बेहद भावुक नजर आए। वह साधना से 1980 में मिले थे। 2003 में उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतिम दर्शन किए। - फोटो : amar ujala
इसके पहले, मुलायम सिंह यादव के आवास पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मुलायम के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने इस तरह अपनी दादी को विदाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें