फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बंद कमरे में मीटिंग के दौरान अखिलेश के लिए क्या बोले मुलायम?

Mon, 16 Jan 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम स‌िंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह यादव सोमवार सुबह श‌िवपाल यादव से म‌िलने पहुंचे। 5 म‌िनट की मुलाकात के बाद ही वह पार्टी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान मीड‌िया को बाहर कर द‌िया गया और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। खास बात ये रही क‌ि इस मीट‌िंग में अख‌िलेश गुट से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को भी बुलाया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श‌िवपाल यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह ने मीट‌िंग में कहा, मैंने तीन बार अखिलेश को बुलाया, वह एक मिनट के लिए आए और मेरी बात शुरू होने से पहले ही चले गए। उन्होंने कहा, हमारा ही लड़का दूसरे की बातों में खेल रहा रहा है। रामगोपाल वहां से फोन करता है, ये यहां से काम करता है। मुलायम स‌िंह ने ये भी कहा क‌ि अख‌िलेश मुस्ल‌िम डीजीपी की न‌ियुक्त के ख‌िलाफ थे।
विज्ञापन

3 of 5
मुलायम स‌िंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह ने कहा क‌ि बड़े-बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया, उन सबकी क्या गलती थी। कहा क‌ि बलराम यादव को मैंने जबरदस्ती मंत्री बनाया था। 

4 of 5
मुलायम स‌िंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह ने कहा, अब उनका क्या होगा और हमारा क्या होगा ये बात चुनाव आयोग ही तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साथ देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह ने कहा, मैं पार्टी और साइक‌िल बचाने की पूरी कोश‌िश कर रहा हूं लेक‌िन अगर वह (अख‌िलेश) नहीं मानता है तो मैं उसके ख‌िलाफ भी लड़ूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें