फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के आते ही कैसे बीते वो 45 मिनट, राज खोला नरेश उत्तम ने?

Sat, 14 Jan 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव के बुधवार को सपा दफ्तर पहुंचते ही वहां का माहौल कुछ देर के लिए ‘मुलायम मय’ हो गया। ‘जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है’ व ‘मुलायम तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे गूंजने लगे। ऐसे में वहां पहले से मौजूद अखिलेश धड़े के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने कमरे में ही बंद रहे।
विज्ञापन

2 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
नेताजी करीब पौन घंटा सपा मुख्यालय में रुके, लेकिन इस दौरान उत्तम कमरे से बाहर नहीं निकले। जोरदार नारेबाजी होते देख सुरक्षाकर्मी ने उत्तम के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी, जो नेताजी के जाने के बाद ही खोली गई।  
विज्ञापन

3 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
नरेश उत्तम सुबह ही सपा मुख्यालय पहुंच गए थे। वे महासचिव वाले कमरे में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:20 बजे मुलायम भी शिवपाल यादव के साथ एक ही गाड़ी में सपा मुख्यालय पहुंचे।

4 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
उनके पीछे समर्थकों का हुजूम भी था। नेताजी सीधे अपने कक्ष में गए, जबकि दूसरी ओर स्थित एक कमरे में नरेश उत्तम बैठे थे। नेताजी के आने की खबर के बाद भी उत्तम बाहर नहीं निकले, जबकि उनके कमरे में बैठे लोग निकलकर बाहर खड़े हो गए। 
विज्ञापन

5 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
करीब 10 मिनट तक अपने कक्ष में बैठने के बाद मुलायम बाहर आए। मैदान में बने मंच पर लगी कुर्सी पर बैठे और बगल में शिवपाल को बिठाया। तब तक पूरा दफ्तर परिसर कार्यकर्ताओं से भर गया था।वे मुलायम के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
थोड़ी देर बाद मुलायम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके एक-एक बयान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। करीब 40 मिनट बाद मुलायम, शिवपाल केसाथ वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद भी नरेश उत्तम पार्टी दफ्तर में ही बैठे रहे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
नेताजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को बचाने को लेकर किए गए अपने प्रयासों का जिक्र किया। कहा, मैंने अपने पास कुछ नहीं रखा, जो था वह अखिलेश को दे दिया, फिर भी वह नहीं मान रहा। यह सुनकर कार्यकर्ता भावुक हो गए। उनका कहना था कि इस बुढ़ापे में नेताजी को परेशान करने वालों को भगवान कभी माफ नहीं करेगा।  
विज्ञापन

8 of 8
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम के जाने के बाद नरेश उत्तम के समर्थकों ने अखिलेश के समर्थन में नारे लगाए। हालांकि बाद में उन्हें मना कर दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद कार्यकर्ता वहां से निकल गए। मेन गेट को फिर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें