लखनऊ के चौक इलाके में रविवार रात मुकुंद ज्वैलर्स के यहां हुई 13.5 करोड़ की डकैती के बाद लुटेरों ने शॉप के मालिक और उनके बेटे को घायल कर दिया। राजधानी में अब तक हुई ये डकैती की सबसे बड़ी घटना है। देखें कैसे हुई ये घटना...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
डकैती
डीआईजी ने बताया कि वारदात रात करीब पौने नौ बजे उस वक्त हुई जब प्रवीण रस्तोगी शोरूम बंद करने की तैयारी कर रहे थे। शोरूम में पिता-पुत्र के अलावा पांच कर्मचारी नवाजगंज निवासी दिलीप, कैशियर सीताराम, शंकर, आशीष कुमार मिश्रा और सिद्धू मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 13
डकैती
आशीष ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे सात-आठ बदमाश दुकान के भीतर घुस आए और पिस्टल व तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की ज्वैलरी से भरा बैग छीन लिया।
4 of 13
डकैती
बदमाशों के साथी ने कैश पर झपट्टा मारा और करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये उठाकर बैग में रखकर भागने लगे। प्रवीण और उनका बेटा जितांशु बदमाशों के पीछे दौड़े। दुकान के बाहर आते ही पिता-पुत्रों ने बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
5 of 13
सीसीटीवी फुटेज
हाथापाई और मारपीट होते देख कर्मचारी भी आ गए और बदमाशों से भिड़ गए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायर किया तो मार्केट में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने प्रवीण के सिर पर पिस्टल की बट मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया और जितांशु के दायें पैर की एड़ी में गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 13
लूट
- फोटो : amar ujala
आशीष और अन्य कर्मचारियों की पिटाई करते हुए बदमाश मौके से पैदल ही फूलवाली गली की तरफ से भाग निकले। हाथापाई के दौरान एक बदमाश की पिस्टल की मैगजीन वहीं गिर गई।
विज्ञापन
7 of 13
घटना के बाद मचा हंगामा
- फोटो : amar ujala
करोड़ों के डाके की खबर ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार, एएसपी पश्चिम जयप्रकाश, सीओ चौक राधेश्याम राय, सीओ बाजारखाला आलोक सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
8 of 13
लूट
- फोटो : amar ujala
घायल पिता-पुत्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीआईजी ने कहा कि ज्वैलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बदमाशों की फुटेज मिल गई है। उनके चेहरे ढके हैं, फिर भी पहचान कराई जा रही है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं। एसटीएफ से भी बातचीत की गई है। जल्द बदमाशों का सुराग मिल जाएगा।
9 of 13
डकैती
डकैती डाल कर बदमाश संकरी गलियों से पैदल ही भागे। असलहे लहराते, नगदी और गहनों से भरा बैग थामे भागते डकैत कई राहगीरों से टकराए।
10 of 13
डकैती
एक किलोमीटर के दायरे में बैग में भरे गहने कई स्थानों पर गिरे। कई लोगों ने पुलिस को बताया कि सात-आठ लोगों को तेज कदम से जाते देखा। अचानक सामने आए लोगों से उनकी टक्कर भी हुई। बाद में पता चला कि वह डाका डालकर भागे थे
11 of 13
डकैती
डकैती डालने के बाद भागते समय बदमाश एक साथ जा रहे थे। आगे जाने वाले बदमाश को ही पूरे इलाके की अच्छी जानकारी थी। वह एक संकरी गली में घुसा।
12 of 13
डकैती
पीछे मुड़कर देखा तो उसके छह साथी नहीं दिखे। इस पर वह गली के मोड़ तक वापस आया और साथियों को आवाज लगाई। जब सब गली के मोड़ पर पहुंचे तो सभी को तेजी से साथ चलने की ताकीद दी।
इस घटना से नाराज व्यापारी सोमवार को सड़कों पर उतरे और एडीजी से मुलाकात भी की। एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने व्यापारियों से तीन दिन में दोषियों को पकड़ने का वादा किया।