फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राकरी गोदाम में लगी आग में एक करोड़ का माल खाक, तस्वीरें

Mon, 30 May 2016 11:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
बाजारखाला के ऐशबाग में सोमवार सुबह क्रॉकरी गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते रिहायशी कॉलोनी के बीच तीन मंजिला मकान में बना गोदाम धू-धूकर जलने लगा। चौक, आलमबाग, हजरतगंज, बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 11
आग बुझाने में गाड़ियों को 40 राउंड लगाने पड़ें। इस दौरान वहां अफरातफरी मची रही। आग बुझाने की कोशिश करते दो युवक भी मामूली रूप से झुलस गए। आग से गोदाम में रखा एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 11
इंस्पेक्टर बाजारखाला अनिल कुमार सिंह ने बताया ने कि क्रॉकरी गोदाम के मालिक महेश कुमार चंदानी और उनकी पत्नी भारती चंदानी पहले इसी गोदाम में रहते थे लेकिन लगभग तीन साल पहले उन्होंने मास्टर कन्हैया लाल रोड पर दूसरा मकान ले लिया और वहीं पर शिफ्ट हो गए। महेश चंदानी ने यूपीएस, मुद्रा सेरेमिक, नेस्पर समेत एक दर्जन कंपनियों की डीलरशिप ले रखी है। प्लास्टिक व फाइबर के बर्तन, गिलास, खिलौने मंगाकर यहां रखा जाता है। इसके बाद उन्हें मार्केट में दुकानों पर भेजा जाता था।

4 of 11
गोदाम में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक था। दुकान के कर्मचारी हैदरगंज निवासी सतीश चंद्र दीक्षित, बालामऊ के अजय और रितेश रविवार की शाम को पांच बजे ही काम खतम होने के बाद ताला डालकर घर लौट गए थे। (आग लगने पर मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी रही।)
विज्ञापन

5 of 11
सुबह गोदाम के पड़ोस में रहने वाले मुदित तिवारी ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे ग्राउंड फ्लोर से धुआं निकलता देखा। इसके बाद उन्होंने महेश चंदानी को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम और फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। लगभग सात बजे तक चौक फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

6 of 11
मोहल्ले के लोगों ने दिखाई बहादुरी
अग्निशमन कर्मचारियों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। मोहल्ले में ही रहने वाले शंभू और बैजनाथ ने ही सबसे पहले शटर तोड़कर क्रॉकरी गोदाम से सामान निकालने की शुरुआत की। अन्य लोग भी उनकी मदद में जुट गए। इस दौरान दो युवकों का हाथ मामूली रूप से झुलस गया। हालांकि इसके बाद कोई भी भीतर नहीं जा सका।
विज्ञापन

7 of 11
अगल-बगल के मकानों की दीवार तक चटकीं
भीषण लपटों की वजह से महेश कुमार चंदानी का पांच हजार स्कवायर फीट में बना तीन मंजिला गोदाम पूरी तरह राख हो गया। इससे पड़ोसी सुधीर और अनिल यादव के मकान की दीवारें तक चटक गईं। वहीं गोदाम की दीवारें और छत तक क्षतिग्रस्त हो गईं। पहले ही जर्जर हो चुके मकान का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जो खराब न हुआ हो।

8 of 11
रिहायशी कॉलोनी में अवैध तरीके से बना था गोदाम
रामनगर में महेश कुमार चंदानी ने आवासीय मकान को ही क्रॉकरी गोदाम बना लिया। आग से सुरक्षा के लिये कोई इंतजाम नहीं किए। यहां तक की आपातकालीन स्थिति में भी बचाव के लिए अग्निशमक यंत्र तक उनके पास नहीं थे। वहां रोज ही सामान लोडिंग और अनलोडिंग के समय सड़कों पर भीषण जाम लगता था।

9 of 11
पड़ोसी की छत से दीवार तोड़ी तो बुझी आग
महेश कुमार चंदानी के क्रॉकरी गोदाम के अगल-बगल के मकानों की छत पर चढ़कर अग्निशमन कर्मचारियों ने किसी तरह से दीवार तोड़ी। इसके बाद ऊपर के रास्ते उन्होंने गोदाम में प्रवेश किया। (इस दौरान फायर ब्रिगेड को कई चक्कर लगाने पड़े।)


 

10 of 11
तंग गली में क्रॉकरी गोदाम होने की वजह से दमकल दस्ते को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहां गाड़ियों के आने-जाने की व्यवस्था नहीं थी। रास्तों में अतिक्रमण रहता है। दमकल गाड़ियों को एवररेडी फैक्ट्री से पानी भरकर लौटना पड़ा रहा था।
विज्ञापन

11 of 11
देर शाम तक निकलता रहा धुआं
क्राकरी गोदाम में देर शाम तक रहकर धुआं निकलता रहा। इसके अंदर सभी कमरों में सिर्फ प्लास्टिक व फाइबर का सामान होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें