फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की छत ढही, एक की मौत, सात जख्मी, तस्वीरें

Fri, 19 Aug 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
पिसावां (सीतापुर)। गुरसंडा गांव में शुक्रवार सुबह मस्जिद की पुरानी छत ढहने से एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हादसा उस समय हुआ जब मस्जिद की जर्जर हो चुकी पुरानी छत को तोड़ा जा रहा था। मरने वाला युवक मस्जिद में श्रमदान कर रहा था। खबर पाकर एसपी, एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरसंडा गांव में 150 साल पुरानी मस्जिद की छत से पानी टपकने लगा था। जिसके चलते गांव के लोगों ने मिल-जुलकर पुरानी छत को तोड़कर नई छत बनाने की योजना बनाई थी। चंदा जुटाकर शुक्रवार से पुरानी जर्जर छत को ढहाने का काम शुरू हो गया था। गांव के लोग श्रमदान कर छत तोड़ रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह छत का कुछ हिस्सा भरभराकर ढह गया। देखते ही देखते पूरी छत ढह गई।

4 of 6
इस दौरान छत पर चढ़े गांव के ही जहीरूद्दीन (35) पुत्र याकूब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबकर गांव के हाफिज मोहम्मद आसिम (28), मो. शकील (25), हनीफ (35), रईस (35), अशफाक (22), एजाज (18), जिब्राईल (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
उधर, ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पिसावां ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, एसडीएम महोली अतुल श्रीवास्तव, सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे। महोली विधायक अनूप गुप्ता व हरगांव विधायक रामहेत भारती भी समर्थकों के साथ घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेढ़ सौ साल पुरानी है मस्जिद
पिसावां के गुरसंडा गांव मस्जिद करीब 150 साल पुरानी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मस्जिद को नवाब नाजिर हुसैन द्वारा बनवाया गया था। नाजिर हुसैन हरदोई के गोपामऊ से लेकर पिसावां के गुरसंड आदि इलाके के नवाब थे। ग्रामीणों का दावा है कि मस्जिद 150 साल पुरानी है। छत पुरानी होने के कारण टपकने लगी थी। जिसके कारण उसकी जगह नई छत बनाई जा रही थी। (घायल अशफाक अली व मृतक जहीरुद्दीन।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें