शूटिंग के दूसरे दिन बुधवार की शाम फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास 5 केडी पर मुलाकात की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शूटिंग के पैकअप के बाद शाम को मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे अक्षय ने प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए मिल रही सुविधाओं व सरकार के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
3 of 5
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नई फिल्म नीति ही है कि बॉलीवुड के बड़े फिल्मकार भी अब प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए आ रहे हैं। (अक्षय इन दिनों लखनऊ में फिल्म 'जॉली एलएलबी टू' की शूटिंग कर रहे हैं।)
4 of 5
मुख्यमंत्री से बातचीत में अक्षय ने बताया कि उनकी मूवी जॉली एलएलबी 2 शूटिंग के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूरी यूनिट का सहयोग दिया।
ऐसे माहौल को देखते हुए वे अपनी अगली फिल्म भी उत्तर प्रदेश में ही शूट करना चाहेंगे। नई फिल्म नीति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर फिल्म निर्माता को प्रदेश में शूटिंग के लिए माहौल व सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।