फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर और फिर रात में भी बारिश, अगले एक-दो दिनों तक पड़ती रहेंगी फुहारें, तस्वीरें

Sun, 15 Jul 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
चार दिनों से जारी तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सुबह से दोपहर तक शनिवार को बादलों ने तरबतर किया। हालांकि शाम से उमस ने बेहाल किया। दिन की शुरुआत बादलों की आवाजाही के बीच रुक -रुककर होती बौछारों से हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम ने भिगोया। वहीं, देर रात भी बारिश होती रही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि दोपहर बीतने के साथ बारिश का दौर थमा। सुबह से शाम तक 5.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, रात से सुबह तक करीब 4.8 मिमी. बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान के तेवरों ने लगातार तीसरे दिन राहत दी।
विज्ञापन

3 of 5
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। बादलों के छाये रहने से शाम को उमस रही।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक फिलहाल बादलों की आवाजाही के बीच कुछेक इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी बौछारों की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
4 दिनों से जारी पारे का उतार-चढ़ाव
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
14 जुलाई--31.0--26.6
13 जुलाई--33.6--25.4
12 जुलाई--29.4--25.8
11 जुलाई--38.0--29.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें