सुब्रत रॉय सहारा की मां के अंतिम दर्शनों के लिए राजनीति व फिल्म जगत के लोगों के अलावा देश भर से सहारा कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 10
सहारा शहर से भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम तक छवि राय की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
3 of 10
सुबह से ही गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में वीवीआईपी मेहमानों का छवि राय के अंतिम दर्शन के लिए आना शुरू हो गया था। मुंबई से बिग बी अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन सहारा शहर पहुंचे और सुब्रत राय को सांत्वना दी।
4 of 10
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सहारा शहर पहुंचे। उन्होंने छवि राय को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
5 of 10
सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहले सहारा शहर और फिर बैकुंठ धाम पहुंचे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व फिल्म स्टार राज बब्बर पत्नी नादिरा बब्बर के साथ सहारा शहर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
6 of 10
शाम करीब चार बजे छवि राय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकली, जो अंबेडकर पार्क के बगल से होती हुई 1090 चौराहा पहुंची। यहां से छवि राय के पार्थिव शरीर को कंधा देकर बैकुंठ धाम तक लाया गया। सुब्रत राय सहारा के अलावा उनके भाई जेबी राय ने कंधा दिया।
विज्ञापन
7 of 10
बैकुंठ धाम में राज बब्बर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, बृजेश पाठक, गौरव भाटिया, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा, भाजपा विधायक आशुतोष टंडन, कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै सहित कई विशिष्ट लोग छवि राय को अंतिम विदाई देने पहुंचे। यहां काफी संख्या में सहारा के कर्मी भी मौजूद थे।
8 of 10
सहारा प्रमुख की मां के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।