लखनऊ की मोनिका द्विवेदी ने एलीट मिस इंडिया-इंटरनेशनल का ताज जीतकर शहर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
2 of 10
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 21 नवंबर को दिल्ली में हुआ। मोनिका कॉन्टेस्ट के फाइनल में यूपी की अकेली प्रतिभागी थीं। इस प्रतियोगिता के विनर के तौर पर उन्हें टॉलीवुड की एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा साथ ही एक इंटरनेशनल लेवेल के ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
3 of 10
गोमतीनगर की रहने वाली मोनिका एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। उनके पिता भानु दत द्विवेदी वकील और मां हाउसवाइफ हैं।
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
4 of 10
मोनिका ने बताया कि वह 8वीं-9वीं क्लास से ही मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने लखनऊ में ही तनिष्क के लिए मॉडलिंग की है। मोनिका ने बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। उनका कहना था कि पहले पढ़ाई पूरी करो। मेरी खुशी के लिए उन्होंने 10वीं में मॉडलिंग-एक्टिंग ट्रेनिंग के लिए मुंबई भी भेज दिया था।
विज्ञापन
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
5 of 10
दीपिका पादुकोण को अपना रोल मॉडल मानने वाली मोनिका एक सफल मॉडल और अभिनेत्री बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
6 of 10
आगे की योजना आगे की योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि वह जनवरी में मुम्बई शिफ्ट हो जाएंगी। वह फिलहाल एलीट के साथ तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। उन्हें एलीट की तरफ से ही इंटरनेशनल बिकिनी वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्हें इस प्रतियोगिता के विजेता के रूप में टॉलीवुड की फिल्म में काम करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
7 of 10
ऐड देखकर जगी मिस इंडिया बनने की चाह ‘बचपन में मैं टीवी पर एक ऐड देखती थी जिसमें ढेर सारे बच्चे बताते हैं कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। कोई बोलता डॉक्टर, कोई एस्ट्रोनॉट। उनमें से एक बच्ची बोलती थी मिस इंडिया। वो ऐड देखकर मुझे लगा कि बड़े होकर मिस इंडिया भी बनते हैं। तभी से मेरे दिमाग में ये बात बैठ गई और मैं उसी दिशा में बढ़ती गई। बचपन में सबसे सुनती भी थी कि मोनिका सुंदर है तो लगा मैं भी मिस इंडिया बन सकती हूं।
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
8 of 10
पूछा गया था ये सवाल: कॉन्टेस्ट में आठ फाइनलिस्ट थीं। सबसे एक ही सवाल पूछा गया था, ‘ब्यूटी पेजेंट की समाज में क्या भूमिका होती है?
मोनिका का जवाब: ब्यूटी पेजेंट लड़कियों में आत्मविश्वास जगाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। इनमें भाग लेकर और जीतकर लड़कियां घर से निकलकर कुछ बन सकती हैं और समाज के लिए कुछ कर सकती हैं।
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
9 of 10
कुछ भी कर सकती हैं यूपी की लड़कियां यूपी को लेकर लोगों में बहुत गलतफहमियां हैं। इंटरव्यू में मुझसे पूछ गया, यूपी के लोग तो बहुत रिजर्व वहां लड़कियों को इतनी स्वतंत्रता नहीं मिलती। आपने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में कैसे सोचा? मेरा जवाब था, यूपी की लड़कियां क्या देश के किसी भी कोने की कोई भी लड़की जो चाहे वो कर सकती है इसलिए मैं यहां हूं।
लखनऊ की बेटी बनी मिस इंडिया-इंटरनेशनल, देखें तस्वीरें
10 of 10
पहली बार में ही नहीं मिली सफलता मोनिका इस प्रतियोगिता इससे मिस दीवा और मिस इंडिया के फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच सकीं थी लेकिन इससे उन्होंने हार नहीं मानी। ये मोनिका का तीसरा प्रयास था जिसमें वह सफल रहीं।