आधुनिक जीवनशैली के चलते नाइट-आउट का आनंद लेने की कोशिश कर रहे युवाओं के बीच मोडाफिनिल दवा का क्रेज बढ़ रहा है। दवा के उपयोग से एकाग्रता, सीखने की क्षमता एवं स्मृति में सुधार होता है, लेकिन इसका उपयोग अब खुद की नींद कम करने और नाइटआउट के लिए तैयार करने में हो रहा है। युवाओं के बीच यह स्मार्ट ड्रग के रूप में चर्चित हो गई है।