लखनऊ में गुरुवार से लापता चल रहे बाइक मैकेनिक का अब तक पता न लगा पाने पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने बुधवार को विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। लापता बाइक मैकेनिक के परिजनों को उसकी हत्या का शक है। अभी तक कोई सुराग न लग पाने पर लोगों ने पुलिस पर लापारवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
बता दें कि चिनहट के डिगडिगा से बीते गुरुवार संदिग्ध हालात में बाइक मैकेनिक प्रमोद उर्फ कल्लू यादव (25) गायब हो गया था। इस मामले में सनसनीखे मोड़ तब आ गया जब मंगलवार को पड़ोस के प्लॉट में खून और कटे हुए बाल मिले।
विज्ञापन
3 of 7
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
लापता मैकेनिक के परिजनों ने सोमवार रात को ही इलाके के रमेश यादव के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की एफआईआर दर्ज करा दी थी। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए सोमवार को ही एफआईआर दर्ज करा दी थी।
4 of 7
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
तभी मंगलवार सुबह रमेश के प्लॉट पर बने एक कमरे में खून और कटे हुए बाल मिलने से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने शव प्लॉट में ही किसी जगह पर गाड़ने का शक जताया।
विज्ञापन
5 of 7
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कई जगह पर खोदाई कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के एक्सपर्ट्स ने खून और बाल के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं। रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
बकौल पिता रामकुमार, बेटा अक्सर दुकान के पड़ोस में स्थित रमेश यादव के प्लॉट पर आता-जाता था। मंगलवार सुबह परिवारीजन प्लॉट पहुंचे और वहां बने कमरे खंगालने शुरू किए। एक कमरे में बालों के गुच्छे पडे़ थे। फर्श पर खून बिखरा हुआ था और दुर्गंध आ रही थी।
लापता युवक के परिजनों ने किया विरोध
- फोटो : amar ujala
राम कुमार का कहना है कि प्लॉट मालिक रमेश यादव से उनके बेटे प्रमोद का अक्सर झगड़ा होता था। लापता होने के पहले भी दोनों के बीच तीन-चार दिन से तनातनी चल रही थी। हालांकि, पुलिस आपसी विवाद में हत्या की बात से सहमत नहीं है। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।