फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में महिला के हाथ में गुटखा देख क्या बोले योगी के मंत्री, जानें

Thu, 25 May 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
श्रीकांत शर्मा
सुल्तानपुर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के ल‌िए पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को वहां कई खामियां नजर आईं। मरीजों ने बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत की जिस पर मंत्री भड़क गए।
 
विज्ञापन

2 of 7
श्रीकांत शर्मा
उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जिला अस्पताल को घूसखोरी का अड्डा बना रखा है। 100 दिन बाद योगी सरकार एक्शन में आएगी। तब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
श्रीकांत शर्मा
मंत्री को अस्पताल में देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे मरीजों से बात की। 

4 of 7
श्रीकांत शर्मा
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला के हाथ में गुटखा देखकर मंत्री ने कहा कि अम्मा इसे क्यों खाती हैं। महिला ने जवाब दिया कि बेटा में इसे नहीं खाती। 
विज्ञापन

5 of 7
श्रीकांत शर्मा
किसी ने उनसे मंगाया है। तब मंत्री ने अनुरोध किया कि तुरंत इसे कूड़ेदान में डाल दीजिए। मंत्री के अनुरोध पर महिला ने गुटखे को कूड़ेदान में फेंक दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीकांत शर्मा
श्रीकांत शर्मा के जाने के बाद सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन ने कहा कि मंत्री का काम है फटकार लगाना और मेरा काम है सुनना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीकांत शर्मा
करीब घंटे भर के निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री दूबेपुर ब्लॉक के परऊपुर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें