बीते एक हफ्ते से गलन भरी ठंड के तेवरों से रविवार को लोगों को मामूली राहत मिली है। सुस्त पड़े पछुआ के तेवरों और दोपहर में तेज धूप ने पारा सामान्य से अधिक पहुंचाया है। 17 दिसंबर के बाद दिन का न्यूनतम पारा एक बार फिर से 11 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पारे में बीते 24 घंटों में ये तेजी 4 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड की गई जबकि अधिकतम पारा भी खिली धूप के चलते 24 घंटों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। ये 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन भर गुनगुनी राहत के बाद शाम को गलन जरूर रही।
विज्ञापन
3 of 5
घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
दिन में खिली धूप ने मौसम खुशनुमा बनाया तो पार्कों और बाजारों में हलचल दिखी। इससे पहले दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच कोहरे के चलते दृश्यता अलग-अलग जगहों पर 100 से 200 मीटर के आसपास दर्ज की गई।
4 of 5
छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न बदलने और कमजोर पड़ने के चलते गलन भरी ठंड में मामूली राहत आई है।