फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां के पूजन में इन चीजों को करें शामिल तो हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

Fri, 16 Mar 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहा है। सनातन धर्म में हिंदू नव वर्ष के आरंभ में ही जगतजननी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है। मां की पूजा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं शक्ति का संचार भी होता है। इस बार पड़ रहे आठ दिन के नवरात्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नवरात्र में सच्ची भक्ति करने वालों की मनोकामनाएं माता रानी जरूरी पूरी करती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आचार्य प्रदीप तिवारी के अनुसार पूजा की कुछ सरल विधियां अपनाकर मां को प्रसन्न किया जा सकता है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति की कोई न कोई कामना होती है। इसी के आधार पर पूजा की भी अलग-अलग विधियां हैं। अपनी कामना के अनुसार मां की पूजा करें तो फल अवश्य प्राप्त होगा। 
विज्ञापन

3 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के प्रथम दिन प्रातः काल में स्थापित करें। हालांकि, कलश स्थापना का सबसे उत्तम मूहुर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:32 तक है। इसके बाद माता की प्रतिमा की स्थापना करें। ध्यान रखें प्रतिमा का मुख उत्तर दिशा को ओर न हो।

4 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
आचार्य प्रदीप तिवारी बताते हैं कि विद्या के इच्छुक लोग स्नान कर श्वेत वस्त्र धारण करें। सफेद आसन बिछाकर उत्तर मुख बैठकर मां के सरस्वती रूप का ध्यान कर उनकी आराधना करें। इस मंत्र का भी जप करें -
ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा
विज्ञापन

5 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
दाम्पत्य सुख के लिए लाल वस्त्र धारण कर कमल के फूल के द्वारा देवी कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए। मां को ऋंगार सामग्री अर्पित कर इस मंत्र का जप करें-
ऊँ क्लीं कत्यायनै नम:
विज्ञापन

6 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
संतान की प्राप्ति के लिए मां भगवती की आराधना बहुत ही लाभदायक है। लाल वस्त्र धारण करें। फिर पूरब मुख बैठकर मां की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
विज्ञापन

7 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
धन प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को गुलाबी रंग का वस्त्र धारण कर मां की पूजा करनी चाहिए। कमल के फूलों और कमल के दाने के साथ मां के लक्ष्मी रूप का पूजन करें। धन प्राप्ति का ये है मंत्र-
ऊँ हीं श्रीं महालक्ष्यै नमः

8 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
दुश्मन पर विजय के लिए भक्त पीले रंग का वस्त्र धारण और हल्दी या केसर का चंदन अपने ललाट पर लगाएं। फिर देवी के मंत्रों का जप करें। मां जरूर सफलता देंगी।
विज्ञापन

9 of 9
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
पंचामृत का भोग लगाकर देवी की आराधना करने से सर्व सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अपनी उपासना में नमः शब्द का प्रयोग करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस छोटे मंत्र से देवी प्रसन्न होंगी-
ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें