फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा जीवनसाथी चाहती हैं तो लड़कियां रखें हरितालिका व्रत, सुहागिनें करें तो घर में आएगी सुख-समृद्धि

Wed, 12 Sep 2018 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
teej
हर युवती अच्छे जीवनसाथी की कामना करती है। आने वाला दाम्पत्य जीवन सुखी रहे, इसके लिए युवतियां कई व्रत और पूजा-पाठ करती हैं। वहीं, सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की अखंडता के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करती हैं। इन्हीं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक व्रत हरितालिका तीज भी है। आइए जानें कि ये व्रत किसे कैसे लाभ देगा-
विज्ञापन

2 of 6
lord shiva and parvati
महिलाओं के लिए साल का सबसे कठिन व्रत माना जाने वाला कजरी हरितालिका तीज व्रत 12 सितंबर बुधवार को पड़ रहा है। सुहाग की मंगलकामना और सुख-समृद्धि के लिए मंगलवार को आधी रात से महिलाएं व्रत शुरू करेंगी। बुधवार को दिन भर भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
लखनऊ के आचार्य प्रदीप तिवारी के मुताबकि कुंवारी युवतियां अगर हरितालिका तीज का व्रत करती हैं तो उन्हें विशेष फल प्राप्त होता है। इसके लिए युवतियां निर्जला व्रत रखते हुए सुहागिन महिलाओं की तरह ही पूजन-अर्चन करें। 

4 of 6
teej - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए मिट्टी से शिव परिवार बनाएं। स्नान-अर्चन के बाद व्रती महिलाएं और युवतियां साफ-सुथरे और सुंदर वस्त्र पहनें। सुहागिनें खुद का पूरा श्रृंगार करें। फिर शिव परिवार को दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और सफेद मिष्ठान्न युक्तभोग लगाकर यथायोग्य विभिन्न प्रकार के आभूषण और नव वस्त्र अर्पित करने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
teej - फोटो : अमर उजाला
आचार्य कहते हैं कि तीज पर चार पहर भगवान शिव और मां पार्वती की उनके परिवार समेत पूजा-अर्चना करने का विधान है। हरितालिका तीज की कथा सुनने के बाद शाम, आधी रात और फिर अगले दिन सुबह पूजन के बाद व्रत का पारण करना चाहिये। इस बीच महिलाओं को रात भर भजन-कीर्तन कर पूजन करनी चाहिये। पूजन के बाद बहते पानी में शिव परिवार मूर्ति और पूज्य पदार्थों को विसर्जित कर देना चाहिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
teej - फोटो : अमर उजाला
आचार्य प्रदीप तिवारी कहते हैं भगवान शिव को पाने के लिए मां पार्वती ने ये व्रत रखा था। उसी प्रकार कुंवारी युवतियां सुयोग्य वर की कामना करते हुए भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। मां को श्रृंगार सामग्री और लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें