फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Medhavi Award: एक मंच पर मेधावी, मंत्री और प्रेरणा के संदेश; एक क्लिक में गुजर जाइए पूरे समारोह से

Tue, 02 Jun 2026 09:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Amar Ujala Medhavi Award: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में एक मंच पर मेधावी, मंत्री और प्रेरणा के संदेश देखने और सुनने को मिलने। अतिथियों ने प्रदेश भर के मेधावी बच्चों को सम्मानित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी लखनऊ में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सजा अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का मंच प्रदेश के मेधावी बच्चों को समर्पित रहा। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सफलता, अनुशासन, समय प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विकसित भारत में हर बच्चा होगा शिक्षित, यूपी बनेगा नंबर वन : केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल खजाना भरना नहीं है बल्कि हर बच्चे को शिक्षित करना है। वर्ष 2047 में जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब यूपी का हर बच्चा शिक्षित होगा। जिस तरह तमाम क्षेत्रों में आज यूपी आगे हैं, उसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी हम पहले स्थान पर रहेंगे। आज दुनिया भर में भारतीयों की प्रतिभा की सराहना हो रही है। अब अगली पीढ़ी को देश को विकसित बनाने में अपनी अहम भूमिका निभानी है। वह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के मेधावियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। आज हर क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि जब वह नकल अध्यादेश लेकर आए थे तो प्रदेश के बच्चों ने पढ़ना शुरू कर दिया था। उनके पौत्र संदीप सिंह आज बतौर बेसिक शिक्षा मंत्री मंच पर विराजमान हैं जो खुद भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार में बतौर लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहने के दौरान मेधावियों के घर तक सड़क बनाने की अपनी घोषणा पर बोले कि एक बच्चे ने मुझसे कहा कि घर तक सड़क है, यदि स्कूल तक भी बन जाती तो अच्छा रहता। मैंने उससे कहा कि स्कूल तक भी सड़क बनेगी।

हौसलों से उड़ान होती है

केशव ने कहा कि यदि अभिभावक और गुरुजन अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करें तो बच्चे को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता। 'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है...' आप पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ो। प्रदेश और देश की सरकार आपके साथ है। आज प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल है। आप पढ़ने में रुचि दिखाएंगे तो सरकार भी आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुनिश्चित करेंगे कि जो बच्चा जिस क्षेत्र में अच्छा करने का प्रयास करेगा, उसी में उसे आगे बढ़ाया जाएगा। आपको इस माहौल का लाभ उठाना चाहिए। अभिभावकों से कहा कि बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। इससे बच्चे खुलकर आपसे अपनी बात कह सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, शिक्षकों को बताई महत्ता

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी सोमवार को अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने छात्रों को सफलता से मंत्र बताएं तो अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों का भविष्य संवारने का तरीका समझाया।

उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह की तारीफ करते हुए कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आगे आना पुनीत कार्य हैं। इससे प्रतिभाओं का उत्साह बढता है। छात्रों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिंदगी के हर क्षण में चुनौती है और कड़ी मेहनत करके उससे निपटने के लिए तैयार रहें। जो समय को पकड़े रखता है, उसे ही सफलता मिलती है। जीवन में कुछ बनना है तो अभी से संकल्प लेना होगा। आलस छोड़कर अपनी दिनचर्या सही रखनी होगी। दिनचर्या सही रहेगी तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों से मित्र जैसा व्यवहार रखें। ताकि वे बिना झिझक अपनी बात कह सकें। बेटियों की पढ़ाई के लिए आगे आएं। प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान का असर दिख रहा है। अब हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। उन्होंने अध्यापकों को नसीहत दी। कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय आएंगे और छात्रों को पढ़ाएंगे तो कोई भी छात्र कक्षा से बाहर नहीं जाएगा। अध्यापिकाएं अपने रहन-सहन और पहनाएं का ध्यान रखें। तभी सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद नकल विहीन परीक्षा हो रही है और प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। अब सरकारी विद्यालय संसाधन के मामले में निजी विद्यालयों से आगे निकल रहे हैं।

4 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज के मेधावी करेंगे कल के भारत का नेतृत्व : संदीप सिंह

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मेधावी छात्र विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज के मेधावी कल के भारत का नेतृत्व करेेंगे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा को केवल सफलता का जरिया नहीं, बल्कि जीवन और राष्ट्र निर्माण का आधार माना गया है।

सोमवार को अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने सम्मानित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। मेधावी विद्यार्थियों की सफलता अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। वर्ष 2017 में प्रदेश का ड्रॉपआउट रेट करीब 15 प्रतिशत था, जो अब घटकर करीब तीन प्रतिशत ही रह गया है। छात्रों की ट्रांजिशन दर में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में संबोधित करते केशव मौर्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पढ़ाई ही सब कुछ नहीं है, सामाजिकता भी जरूरी

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होने आए प्रदेश भर के मेधावियों को अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जीवन में सफल होने के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में सब कुछ पढ़ाई ही नहीं है, सामाजिकता भी जरूरी है। कुछ दोस्त जरूर बनाएं जो आपके दुख-सुख के साथी बनें। कहा, सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ख्याल रखें। इस दौरान उन्होंने मेधावियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एक गुरु की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आजकल की शिक्षा काफी बदल गई है जिसमें कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल का प्रयोग बढ़ गया है लेकिन हो सके तो स्क्रीन टाइम को कम से कम करिए। यह आपकी नैसर्गिक प्रतिभा को दबाता है। उन्होंने मेधावियों से कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो समय प्रबंधन का खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने मन से भय और लोभ को निकालना होगा क्योंकि ये दोनों ही चीजें आपकी सफलता में रोड़ा बन सकती हैं।

लिखने से परिपक्व होते हैं आपके विचार

पार्थसारथी सेन शर्मा ने कहा कि अपनी टेक्स्ट बुक के अलावा भी अच्छी चीजें पढि़ए और सबसे जरूरी है कि अपने विचारों को लिखिए जरूर क्योंकि लिखने से आपके विचार परिपक्व होते हैं। कहा, केवल किताबी ज्ञान पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन

6 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमर उजाला द्वारा ई-स्कूटी पाने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान पर रहे 11 मेधावियों के नाम-

हाईस्कूल-
  • 1- कशिश वर्मा, सीतापुर- प्रथम स्थान, 97.83 %-
  • 2- अंशिका वर्मा, बाराबंकी, प्रथम स्थान, 97.83 %-
  • 3- अदिति- बाराबंकी, द्वितीय स्थान, 97.50 %-
  • 4- अर्पिता, सीतापुर, तृतीय स्थान, 97.33 %-
  • 5- ऋषभ साहू, झांसी, तृतीय स्थान, 97.33 %-
  • 6- परी वर्मा, बाराबंकी, तृतीय स्थान, 97.33 %-
इंटरमीडिएट-
  • 1- शिखा वर्मा, सीतापुर- प्रथम स्थान, 97.60 %-
  • 2- नंदिनी गुप्ता, बरेली, द्वितीय स्थान, 97.20 %-
  • 3- श्रीया वर्मा- बाराबंकी, द्वितीय स्थान, 97.20 %-
  • 4- सुरभि यादव, बरेली, तृतीय स्थान, 97.00 %-
  • 5-पूजा पाल, बाराबंकी, तृतीय स्थान, 97.00 %-
विज्ञापन

7 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले सभी बच्चों की सूची-

यूपी बोर्ड दसवीं के राज्य स्तरीय मेधावी क्रम संख्या- नाम- जनपद- अंक प्रतिशत- प्रदेश में स्थान
  • 1- कशिश वर्मा- सीतापुर- 97.83 प्रतिशत- प्रथम
  • 2- अंशिका वर्मा- बाराबंकी- 97.83 प्रतिशत- प्रथम
  • 3- अदिति- बाराबंकी -97.50 प्रतिशत - द्वितीय
  • 4- अर्पिता-सीतापुर- 97.33 प्रतिशत- तृतीय
  • 5- ऋषभ साहू- झांसी- 97.33 प्रतिशत- तृतीय
  • 6- परी वर्मा- बाराबंकी- 97.33 प्रतिशत- तृतीय
  • 7- अदील खान- सीतापुर- 97.17 प्रतिशत- चतुर्थ
  • 8- अंशिका यादव- फर्रुखाबाद- 97.17 - चतुर्थ
  • 9- सत्यम यादव- प्रतापगढ़- 97.17- प्रतिशत चतुर्थ
  • 10- अविका शर्मा- प्रयागराज- 97.17-प्रतिशत चतुर्थ
  • 11- श्रीया -अंबेडकर नगर - 97.17- प्रतिशत चतुर्थ
  • 12- प्रतिक्षा पांडेय- मऊ- 97.17-प्रतिशत चतुर्थ
  • 13- आयुषी- सहारनपुर- 97.00-प्रतिशत पंचम
  • 14- दिव्या वर्मा-सीतापुर- 97.00-प्रतिशत पंचम
  • 15- प्रख्या भदौरिया इटावा- 97.00-प्रतिशत पंचम
  • 16- अभिषेक तिवारी- फतेहपुर- 97-प्रतिशत पंचम
  • 17- प्रेम प्रजापति- अंबेडकर नगर- 97-प्रतिशत पंचम
  • 18- रुचि दुबे- गोंडा- 97 प्रतिशत - पंचम
  • 19- वंश सैनी-मुजफ्फर नगर- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 20- शिखा दक्ष- मुरादाबाद- 96.83 प्रतिशत-छठा
  • 21- रश्मि-बरेली- 96.83 प्रतिशत-छठा
  • 22- तनु जायसवाल- रायबरेली- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 23- दिशा पांडेय- कानपुर नगर- 96.83-प्रतिशत छठा
  • 24- सृष्टि- इटावा- 96.83- प्रतिशत- छठा
  • 25- मनासी तिवारी- चित्रकूट- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 26- भारती सिंह- प्रयागराज- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 27- साक्षी मिश्रा- कौशांबी- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 28- आदित्य भूषण पांडेय- सुलतानपुर- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 29- निधि अमेठी- गोंडा- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 30- विमलेंद्र तिवारी- गोंडा- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 31- श्रद्धा पांडेय सिद्धार्थनगर- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 32- रोशनी कुशीनगर- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 33- राजवीर तिवारी- गाजीपुर- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 34- सूर्यदीप प्रजापति- वारणासी- 96.83 प्रतिशत छठा
  • 35- अनामिका मौर्या- सीतापुर- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 36- अंकित कुमार- सीतापुर- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 37- अनुराग मिश्रा- कानुपर नगर 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 38- रिद्धिमा वर्मा- फर्रुखाबाद, 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 39- आदर्श सिंह- प्रयागराज, 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 40- दिव्या- बाराबंकी, 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 41- संध्या शिखा- बाराबंकी- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 42- महिमा- गोंडा- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 43- आस्था ओझा- सिद्धार्थनगर- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 44- अनम कायनात- मऊ- 96.67 प्रतिशत सप्तम
  • 45- विंदेश - आगरा- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 46- वंशिका- अमरोहा- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 47- रजनी सिंह- बरेली- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 48- शिवानी- बरेली- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 49- नैतिक पांडेय- सीतापुर 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 50- आरोपी वर्मा- सीतापुर, 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 51- राखी रावत- उन्नाव- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 52- सर्वेश कुमार मिश्रा-रायबरेली, 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 53- अभिषि साहू- रायबरेली- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 54- दीपांशी सुल्तानपुर- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 55- निधि- बाराबंकी- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 56- श्रुति पांडेय-अंबेडकर नगर- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 57- खुशी- अंबेडकर नगर- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 58- रिचल वर्मा- अंबेडकर नगर- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 59- साक्षी चौधरी- बस्ती- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 60- साक्षी राय- देवरिया- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 61- विवेक यादव- आजमगढ़- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 62- अविनाश सिंह- मऊ- 96.50 प्रतिशत अष्ठम
  • 63- आरती- बुलंदशहर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 64-स्नेहा वर्मा- सीतापुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 65- शगुन वर्मा- सीतापुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 66- राज चौधरी- कानुपर नगर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 67- आलोक शाक्य- कानपुर नगर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 68- अशिकेत सोनकर- कानपुर नगर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 69- सुशांत यादव- इटावा- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 70- अथर्व मिश्रा- चित्रकूट- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 71- शिवांश साहू- प्रतापगढ़- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 72- आस्था- फतेहपुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 73- आन्या सिंह - फतेहपुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 74- शिवानी बिंद- फतेहपुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 75- हर्षित तिवारी- फतेहपुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 76- प्रत्यूष मिश्रा- सुल्तानपुर- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 77- आराध्या जायसवाल- अयोध्या- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 78- मोनिका यादव - बाराबंकी- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 79- शिखा मिश्रा- बाराबंकी- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 80- शुभि तिवारी- गोंडा- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 81- प्रीती यादव- देवरिया- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 82- श्वेता पटेल- देवरिया- 96.33 प्रतिशत नवम
  • 83-मुस्कान- आगरा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 84- कनक सिंह- मुरादाबाद-96.17 प्रतिशत दसवां
  • 85- मो. जैद- मुरादाबाद- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 86- छवि चौहान- अमरोहा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 87- गुलशन यादव- बरेली- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 88- वैष्णवी गुप्ता- बरेली- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 89- अंश वर्मा- सीतापुर- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 90- अंशिका वर्मा- सीतापुर-96.17 प्रतिशत दसवां
  • 91- अनुराधा वर्मा- सीतपुर- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 92- अद्रिजा चौरसिया- लखनऊ- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 93- आरोपी सिंह- लखनऊ- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 94- अंजलि सोनकर- कानुपर नगर- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 95- भूपेंद्र कुमार- कानुपर देहात-96.17 प्रतिशत दसवां
  • 96- आस्था- इटावा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 97- दिव्यांशी- इटावा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 98- प्रिया- इटावा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 99- अनीश- कन्नौज- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 100- रचित राजवेंद्र- प्रयागराज-96.17 प्रतिशत दसवां
  • 101- शास्वत- प्रयागराज- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 102- हिमांशु सिंह- फतेहपुर-96.17 प्रतिशत दसवां
  • 103- राजवीर सिंह चौहान- फतेहपुर- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 104- प्राची पांडेय अयोध्या- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 105- अंबिका कंसौधन- अयोध्या- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 106- आरध्या राज- बाराबंकी- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 107- प्रभाकर गोस्वामी- गोंडा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 108- रैना शुक्ला- गोंडा- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 109- आकांक्षा सिंह- देवरिया- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 110- अन्नु यादव- आजमगढ़- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 111- गरिमा मौर्या- मऊ- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 112- अनामिका गुप्ता- गाजीपुर- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 113- आनंद यादव- चंदौली- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 114- अन्नू मौर्या- भदोही- 96.17 प्रतिशत दसवां
  • 115- अंशी सिंह- मिर्जापुर- 96.17 प्रतिशत दसवां

8 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी बोर्ड बारहवीं के राज्य स्तरीय मेधावी-

  • क्रम संख्या- नाम- जनपद- अंक प्रतिशत- प्रदेश में स्थान
  • 1- शिखा वर्मा- सीतापुर- 97.60 प्रतिशत प्रथम
  • 2- नंदिनी गुप्ता- बरेली- 97.20 प्रतिशत द्वितीय
  • 3- श्रीया वर्मा- बाराबंकी- 97.20 प्रतिशत द्वितीय
  • 4- सुरभि यादव- बरेली- 97.00- प्रतिशत तृतीय
  • 5- पूजा पाल- बाराबंकी- 97.00- प्रतिशत तृतीय
  • 6- अवि तोमर- बागपत- 96.80- प्रतिशत चतुर्थ
  • 7- अर्पिता जायसवाल- बाराबंकी- 96.80 प्रतिशत चतुर्थ
  • 8- अनुष्का यादव- सीतापुर- 96.60 प्रतिशत पंचम
  • 9- खुशी मौर्या- बरेली- 96.40- प्रतिशत छठा
  • 10- सिमरन मौर्या- बरेली- 96.40 प्रतिशत छठा
  • 11-मानसी पोरवाल- सीतापुर- 96.40 प्रतिशत छठा
  • 12- वैष्णवी- सीतापुर- 96.40 प्रतिशत छठा
  • 13- अभिषेक- मुरादाबाद- 96.20- प्रतिशत सप्तम
  • 14- चमन जहान- बरेली- 96.20- प्रतिशत सप्तम
  • 15- अमित साहू- कानपुर नगर- 96.20 प्रतिशत सप्तम
  • 16- योगेश- कन्नौज- 96.20 प्रतिशत सप्तम
  • 17- अनिल कुमार बांदा- 96.00- प्रतिशत अष्टम
  • 18- वप्पारावल- चित्रकूट- 96.00- पतिशत अष्टम
  • 19- आकाश सिंह- चित्रकूट- 96.00- प्रतिशत अष्टम
  • 20-आदित्य वर्मा- बाराबंकी- 96.00- प्रतिशत अष्टम
  • 21- आयुषी पटेल- हरदोई- 95.60- प्रतिशत नवम
  • 22- वर्चस्व दुबे- हरदोई- 95.40- पतिशत दसवां
  • 23- इशान शुक्ला- प्रतापगढ़- 95.40- प्रतिशत दसवां

9 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद में हाईस्कूल के मेधावी

  • नाम- जिला - प्रतिशत- प्रदेश में रैंक
  • 1- श्रृष्टि- कन्नौज- 94.43- प्रथम
  • 2- खुशबू सरोज- प्रतापगढ़- 94.29- द्वितीय
  • 3- मुलायम सिंह यादव- प्रतापगढ़- 93.29- तृतीय
  • 4- प्रियंका सरोज- प्रतापगढ़- 93.29- तृतीय
  • 5- करुण कुमार दुबे- प्रतापगढ़- 93.14- चौथा
  • 6- चेष्टा- अमरोहा- 93.14- चौथा
  • 7- विजय यादव- जौनपुर- 93.00- पांचवा
  • 8- विशाल शुक्ला- गोंडा- 93.00- पांचवां
  • 9- अर्जुन कुमार पटेल- प्रतापगढ़- 92.86- छठा
  • 10- अमित विश्वकर्मा- प्रतापगढ़- 92.71- सातवां
  • 11- साहिल सरोज- प्रतापगढ़- 92.71- सातवां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट

  • नाम- जिला - प्रतिशत- प्रदेश में रैंक
  • 1- रजनीश यादव- प्रतापगढ़- 89.36- प्रथम
  • 2- वंशिका श्रीवास्तव- प्रतापगढ़ 85.64- द्वितीय
  • 3- काजल- प्रतापगढ़- 85.43- तृतीय
  • 4- संस्कृति- अमरोहा- 85.43- तृतीय
  • 5- प्रिया यादव- प्रतापगढ़- 85.00- चौथा
  • 6- शैलजा यादव- प्रतापगढ़- 84.93- पांचवां
  • 7- सैफ खान- प्रतापगढ़- 84.86- छठा
  • 8- आदित्य पटेल- प्रतापगढ़- 84.50- सातवां
  • 9- हिमांशी- अमरोहा- 84.43- आठवां
  • 10- काम्या- अमरोहा- 84.29- नौवां
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ जनपद में इंटरमीडिएट के टॉपर

  • क्रम संख्या- नाम- जनपद- अंक प्रतिशत- जनपद में स्थान
  • 1- सुभान अली- लखनऊ- 95 प्रतिशत- प्रथम
  • 2- आर्ची सिंह- लखनऊ- 93 प्रतिशत-द्वितीय
  • 3- भैरवी मौर्या- लखनऊ- 92.40 प्रतिशत- तृतीय
  • 4- आस्था मौर्या- लखनऊ 91.40- प्रतिशत- चतुर्थ
  • 5- समीक्षा राजपूत- लखनऊ- 91- प्रतिशत- पंचम
  • 6- अफजल अहमद- लखनऊ- 91 प्रतिशत- पंचम
  • 7- आंचल गुप्ता- लखनऊ- 90.60 प्रतिशत- छठा
  • 8- दिव्यांशी यज्ञसेनी- लखनऊ- 90.20-प्रतिशत सप्तम
  • 9- रिचा शुक्ल- लखनऊ- 90.20- प्रतिशत- सप्तम
  • 10- आंकाक्षा सिंह- लखनऊ- 89.80-प्रतिशत- अष्टम

लखनऊ जनपद में.हाईस्कूल के मेधावी-

  • क्रम संख्या- नाम- जनपद- अंक प्रतिशत- जनपद में स्थान
  • 1- आर्यन लोदवाल- लखनऊ, 95.67 प्रतिशत- प्रथम
  • 2- दिव्या पाल- लखनऊ 95.50 प्रतिशत- द्वितीय
  • 3- आदित्य कुमार कुशवाहा लखनऊ- 95.17 प्रतिशत- तृतीय
  • 4- अविका सिंह- लखनऊ- 95 प्रतिशत- चतुर्थ
  • 5- यश वर्मा- लखनऊ- 94.83 प्रतिशत- पंचम
  • 6- नितिन मोदी-लखनऊ 94.83 प्रतिशत- पंचम
  • 7- उज्ज्वल- लखनऊ- 94.33 प्रतिशत- छठा
  • 8- दिव्यांश तिवारी-लखनऊ 94.33 प्रतिशत- छठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें