फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ की नदी गोमती में शुक्रवार की शाम अचानक ही हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई दी। इस प्रतिमा के दिखते ही इन बातों का कयास लगना शुरू हो गया है कि क्या यहां पर कोई मंदिर था।

Trending Videos
विज्ञापन

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

2 of 6
इन दिनों लखनऊ के अंदर से गुजरकर बहने वाली नदी गोमती में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान की वजह से नदी में पानी का स्तर कहीं घटता तो कहीं बढ़ता है।
विज्ञापन

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

3 of 6
शहर के भैरोकुंड के पास इन दिनों पानी का स्तर काफी कम हो गया। पानी का स्तर कम होते ही वहां एक प्रतिमा दिखाई थी। शुरूआत में प्रतिमा का सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा नजर आया।

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

4 of 6
बाद में जब पानी और भी कम हुआ तो लोगों ने पाया कि यह प्रतिमा हनुमान जी की है। मजे की बात यह है कि यह प्रतिमा नदी में उसी रूप में पाई गई जिस रूप में मंदिर में स्‍थापित होती है।

विज्ञापन

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

5 of 6
हनुमान जी की यह प्रतिमा पानी में बिल्कुल खड़ी पाई गई। यह प्रतिमा न तो किसी भी तरफ झुकी हुई थी और न ही दबी हुई थी। नदी में विस‌र्जित की गई भगवान की प्रतिमा आमतौर पर लेटी हुई अवस्‍था में होती हैं लेकिन इस प्रतिमा के साथ ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती के बीचों-बीच प्रकट हुए बजरंगबली, देखें तस्वीरें

6 of 6
हनुमान जी की यह प्रतिमा निकलते ही इस प्रतिमा को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कुछ का कहना है कि हो सकता है कि कभी यहां पर प्राचीन मंदिर रहा हो। कुछ इसे बस संयोग मान रहे हैं। लोगों ने यहां हनुमान चालीसा और पूजा-पाठ भी शुरू कर द‌िया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें