हिंदुस्तान को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (एचसीबीएल) के भागने की अफवाह फैलने के बाद शुक्रवार को हजारों उपभोक्ता लखनऊ स्थित बैंक की पांचों शाखाओं पर टूट पड़े। आरबीआई ने राजधानी के एचसीबीएल पर छह महीने के लिए पाबंदी लगा दी है। ये फैसला माली हालत खराब होने के चलते लिया गया था।
विज्ञापन
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
2 of 19
खाताधारकों की नाराजगी को देखते हुए बैंककर्मी 20-20 हजार रुपये भुगतान कर रहे थे। लेकिन लोगों का आक्रोष बढ़ता रहा और उन्होंने कई शाखाओं पर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
3 of 19
जानकीपुरम और नादानमहल रोड जैसी शाखाओं पर स्टाफ को उपभोक्ताओं ने बंधक बनाए रखा और देर शाम पुलिस के पहुंचने के बाद छुड़ाया जा सका। आरबीआई के निर्देश आने कर सूचना फैलते ही लोग अपने-अपने तरीके से इसका मतलब निकालने लगे।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
4 of 19
रकम डूबने की आशंका से घबराए ग्राहक बैंक शाखाओं की तरफ दौड़ पड़े। दोपहर बाद लगभग सभी शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
5 of 19
जानकीपुरम में सहारा एस्टेट के भीतर स्थित एचसीबीएल की शाखा में सहारा कंपनी और एलपीएस के स्टफ अकाउंट हैं। दोपहर बाद करीब चार बजे 50 से अधिक महिलाएं और पुरुष काउंटर पर पहुंचे और बैंक बंद होने के बारे में जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
6 of 19
कुछ लोगों ने पैसा निकालने की बात कही तो कई लोग लॉकर खुलवाने की जिद करने लगे । इसी बीच भीड़ मैनेजर सब्या के चैंबर में घुस गई और हंगामा करने लगी।
विज्ञापन
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
7 of 19
मैनेजर ने ग्राहकों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने जो कार्रवाई की है, उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है इसलिए कुछ बता नहीं सकती।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
8 of 19
मैनेजर ने ग्राहकों को सोमवार तक पूरी जानकारी देने की बात कही। इस पर लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। धीरे धीरे लोगों की संख्या सैकड़ों हो गई। हंगामा होने पर किसी ग्राहकों के साथ आए बच्चे तक रोने लगे।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
9 of 19
सूचना पाकर जानकीपुरम पुलिस मौके पर आई और लोगों को समझाकर शांत किया। मैनेजर सब्या ने कहा कि उनके खुद के लाखों रुपये इसी बैंक में जमा हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बैंक से 50 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
10 of 19
एचसीबीएल के नादान महल रोड स्थित कार्यालय के बाहर लोगों काफी भीड़ लगी थी, दोपहर 11 बजे जब मैनेजर आए तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें पुलिस ने निकाला।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
11 of 19
नादान महल रोड स्थित बैंक में ग्राहकों को वापस लौटाने के लिए कैश लाया गया। जिसे अपनी सुरक्षा में अंदर ले जाती पुलिस।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
12 of 19
बैंक में जैसे ही मैनेजर आए बैंक के ग्राहक एक दूसरे को धक्का मारकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो रहा था।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
13 of 19
एचसीबीएल बैंक के नादान महल रोड के बाहर धूप व भीड़ से परेशान लोग सड़क पर ही बैठ गए।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
14 of 19
इस दौरान लोगों में आपस में भी गरमा-गरमी हुई। लाइन लगी महिलाएं बहस करती हुईं।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
15 of 19
अपने पैसे लेने के लिए अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की करते लोग।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
16 of 19
इस दौरान अंदर जाने के लिए हुई धक्का-मुक्की में बैंक की रेलिंग टूट गई।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
17 of 19
काफी जद्दोजहद के बाद मिले पैसों को दिखाता एक ग्राहक।
देखें, बैंक के भागने की खबर से कैसे मची अफरातफरी
18 of 19
पुलिस के लिए भी इस दौरान लोगों को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था। उन्हें धक्का देकर लोगों को लाइन में लगाना पड़ा।