फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के 35 दिन बाद भी लोग परेशान, मामले की समीक्षा करें पीएम मोदी: मायावती

Wed, 14 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी से मामले की समीक्षा करने की मांग की और सपा पर आरोप लगाए। उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि नोटबंदी के 35 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले की समीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
मायावती ने सपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयास पर सपा ‌पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा की स्थिति खराब है। इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बार-बार कांग्रेस से गठबंधन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर सरकार के मुखिया के जो बयान आ रहे हैं, उससे पता चलता है कि पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

4 of 5
मायावती ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने अपना वोटबैंक भाजपा को ट्रांसफर कर दिया था। उन्होंने कहा कि भले ही आमचुनाव में बसपा ने एक भी सीट न जीती हो लेकिन पूरे देश में कांग्रेस व भाजपा के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खासबात ये रही कि इस बार मायावती ने अखिलेश यादव को सपा का 'बबुआ' नहीं बल्कि सरकार का मुखिया कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें