बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा और कांग्रेस में गठबंधन की बात केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर चल रही है। इनमें गठबंधन तभी होगा जब भाजपा को अपना फायदा पक्का नजर आने लगेगा। इससे मुस्लिम समाज को खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है। वह सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थीं।
विज्ञापन
2 of 7
मायावती ने कहा कि सपा की पहचान गुंडों, बदमाशों की पार्टी और जंगलराज की है। पारिवारिक कलह और आपसी वर्चस्व की लड़ाई जगजाहिर है। सपा के वोट अखिलेश व शिवपाल खेमे में बंट चुके हैं। मुख्यमंत्री सपा की तय हार पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
इससे वह हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ कर अपनी खराब छवि को जनता के बीच छिपा सकेंगे। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि गठबंधन करके वह और गड्ढे में चली जाएगी।
4 of 7
मायावती ने कहा, भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। भाजपा नेताओं ने जब देखा कि बसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है तो मुस्लिम समाज को बांटने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर सपा व कांग्रेस में गठबंधन की बात चलवा रहे हैं। इनके गठबंधन पर अंतिम मुहर तभी लगेगी जब भाजपा को फायदा होने वाला हो। सपा व भाजपा के मधुर संबंध किसी से छिपे नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने कहा, सपा सरकार के मुखिया ने पिछले चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लेकिन उन्हें अंदाजा हो गया है कि सपा चुनाव नहीं जीतेगी। इसीलिए वह गठबंधन की बात कर रहे हैं। वरना, आक्सीजन पर चल रही कांग्रेस से गठबंधन को लेकर वह क्यों उतावले रहते?
विज्ञापन
6 of 7
मायावती ने कहा, जिस तरह बिहार में धर्मनिरपेक्ष मतदाताओं ने भाजपा को हराया था, उसी तरह एकजुट होकर यूपी में बसपा के साथ खड़े होने की जरूरत है। इससे भाजपा व आरएसएस की रीढ़ पर चोट होगी। ढाई साल में मोदी सरकार ने एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं किए। नोटबंदी से 90 फीसदी जनता उनसे नाराज है। ऐसे में मुस्लिमों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है।
नूर तो बीजेपी एंड कंपनी का उतरा है
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नूर उनका नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व उनके नेताओं, मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का उतरा हुआ है। नोटबंदी का फैसला उनके गले की हड्डी बन गया है। उनका नूर उतरा नहीं बल्कि चढ़ा हुआ है, क्योंकि बसपा पावर में आने वाली है।