बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून के मामले में समय से कार्यवाही करती तो न तो भारत बंद की नौबत आती और न ही गैर आंदोलनकारी असामाजिक तत्वों को सरकारी लापरवाही के कारण आगजनी व हिंसा का मौका मिलता। उन्होंने दलितों से जुड़े मामलों में आगे भी इसी तरह का जबर्दस्त संघर्ष जारी रखने का एलान भी किया है।