नए आशियाने में शिफ्ट करने की कवायद के बीच ही पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक और तिकड़मी चाल चल दी है। उन्होंने अपने सरकारी आवास 13 ए माल एवेन्यू पर गेस्ट हाउस का बोर्ड लगवा दिया है। बसपा के नीले रंग से रंगे इस बोर्ड पर कांशीराम की फोटो समेत 'श्री कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल' लिखा है।
विज्ञापन
2 of 6
mayawati home
- फोटो : amar ujala
इस बोर्ड से मायावती का मकसद साफ है कि सरकार और उनके अधिकारी इस बंगले को न छेड़ें ताकि वह यथावत बसपा के ही कब्जे में रहे। उनकी ये चाल कामयाब किस हद तक होती है ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
3 of 6
mayawati home
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 13 ए माल एवेन्यू के पास ही मायावती का निजी मकान 9 माल एवेन्यू है, जो कि 70,000 वर्ग फीट से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मायावती इसमें शिफ्ट होंगी।
4 of 6
mayawati home
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो ने इस आलीशान बंगले को 2009-10 में 15 करोड़ में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 25 करोड़ से ज्यादा ही होगी।
विज्ञापन
5 of 6
mayawati home
- फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी आवास छोड़ने के आदेश के बाद यूपी के सभी पूर्व सीएम नए आशियाने के तलाश में जुट गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने 211 वर्ग फीट में बने बंगले में एक हफ्ते के भीतर ही शिफ्ट हो जाएंगे।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को सांसद संजय सेठ ने 15 करोड़ रुपये की कोठी गिफ्ट करने की घोषणा की है। फिलहाल, इन माननीयों के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर दर्द बना हुआ है।