बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के बागी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को स्वार्थी, गद्दार व विश्वासघाती बताया है। उन्होंने कहा कि मौर्य को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
मायावती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी बसपा से बाहर जाने वाले अन्य लोगों की तरह खुर्द-बुर्द हो जाएंगे। उनके साथ न तो पार्टी का कोई है और न ही उनके समाज का ही।
विज्ञापन
3 of 10
बसपा विधानमंडल दल की बैठक से पहले मायावती ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वामी प्रसाद जैसे कई स्वार्थी व गद्दार समय-समय पर बसपा छोड़कर गए।
4 of 10
हमेशा वे अकेले गए, उनका समाज नहीं गया। जो स्वार्थ की वजह से गए, वे सब खत्म हो गए। राजनीति में उनका कहीं अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
मौर्य सिर्फ परिवारवाद की वजह से, अपने बच्चों के टिकट की वजह से गए। मायावती ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले तमाम लोग माफी मांगकर बाद में वापस आ गए। कुछ लोग अब भी वापसी के लिए माफी मांग रहे हैं, लेकिन स्वामी प्रसाद की गलती माफी लायक नहीं है। उनके लिए बसपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
वहीं, आज बसपा विधानमंडल की बैठक हुई, पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री और बांदा के नरैनी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक गयाचरन दिनकर को स्वामी प्रसाद मौर्य के स्थान पर बसपा विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है।
विज्ञापन
7 of 10
गयाचरन वर्तमान में विधानमंडल दल के उपनेता भी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिनकर को मौका देकर एक बार फिर अपने जाटव वोट बैंक को एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है।
8 of 10
बसपा बैठक का एक दृश्य।
9 of 10
इस दौरान मायावती ने पार्टी नेताओं का उत्साहवर्द्घन किया।