फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटबंदी से भाजपाई परेशान नहीं क्योंकि अपने नोट पहले ही ठिकाने लगा दिए'

Thu, 17 Nov 2016 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 500 व 1000 रुपये की नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा पर तीखे हमले किए। अपने जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भाजपाई इसलिए परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही अपने नोटों को ठिकाने लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने इस फैसले को लेकर सरकार पर गरीबों, किसानों व आमजनता के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आजमगढ़ में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार ठप्प होने के बाद अपनी कमाई का जमा थोड़ा धन भी अपना पेट भरने के काम नहीं आने पर ना केवल पूरे देश में अफरातफरी मची हुई है, बल्कि भुखमरी की हालत झेलने वाले लोग वापस अपने-अपने घर लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। देश की आमजनता त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी मस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं, उन्होंने पूर्वांचल की बदहाली पर भाजपा के रुख पर कहा कि अगर भाजपा के लोग इतना ही चिंतित हैं तो वह पूर्वांचल को एक अलग राज्य बनाने की कार्रवाई क्यों नहीं शुरू कर देते, जिसका प्रस्ताव पहले ही बसपा दे चुकी है।

4 of 5
उन्होंने केंद्र पर यूपी की भयंकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनकल्याण का कोई भी काम अभी तक नहीं किया है। इसलिए भाजपा को यूपी की जनता से अब कोई भी वादा करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने केंद्र पर यूपी की भयंकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनकल्याण का कोई भी काम अभी तक नहीं किया है। इसलिए भाजपा को यूपी की जनता से अब कोई भी वादा करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें