तीन चौथाई थानों पर नई तैनाती के बाद मंगलवार रात पहली क्राइम मीटिंग में एसएसपी मंजिल सैनी ने नए थानेदारों की आरामतलबी को आड़े हाथों लिया। मीडिया से तालमेल बनाए रखने की हिदायत के साथ कहा कि यह लखनऊ है, रात होते ही मोबाइल बंद करके सो जाना नहीं चलेगा। वारदात छिपाओगे तो बड़ी खबर छपेगी।
विज्ञापन
2 of 7
मंजिल सैनी की मीटिंग
- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने हाल ही में विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टरों की आरामतलबी पर सख्त नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस अफसर रात को दो-ढाई बजे तक क्षेत्र में रहते हैं और सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल रिसीव करके शिकायत सुनते हैं, जबकि गैर जिलों से आए इंस्पेक्टरों द्वारा रात होते ही किसी और को मोबाइल थमाकर सो जाना या मोबाइल बंद करने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मंजिल सैनी की मीटिंग
- फोटो : amar ujala
बोलीं कि सूबे की राजधानी में मीडिया काफी मजबूत है। उससे वारदात छिपाओगे तो बड़ी खबर छपेगी। सही बात बता देने से भ्रामक खबर नहीं छपती। इसी तरह जनता की शिकायतों की सुनवाई व अपराधियों की धरपकड़ में लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। एसएसपी ने ऊंघते नजर आए इंस्पेक्टर जानकीपुरम व गोमतीनगर को भी फटकार लगाई।
4 of 7
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने एएसपी सिटी पश्चिम, सीओ चौक, कैसरबाग व बाजार खाला के साथ पुराने शहर के थानेदारों को चेहल्लुम में शांति व्यवस्था के मद्देनजर निर्देश दिए। पुराने मामलों की स्थिति की जानकारी के साथ निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में पूछा। इसके साथ सभी थानेदारों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के आदेश दिए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण के साथ आवागमन के सभी मार्ग चिह्नित करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
5 of 7
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम व अन्य निरोधात्मक कार्रवाई में लापरवाही, वांछित व गैर जमानती वारंट पर अपराधियों की गिरफ्तारी में लापरवाही को लेकर हजरतगंज, आलमबाग, मानकनगर, सरोजनीनगर, कैसरबाग, बाजार खाला व विकासनगर के इंस्पेक्टर की क्लास ली। हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा के साथ वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
6 of 7
मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने थानेदारों को विभिन्न प्रतिष्ठानों, स्मारकों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की गहन समीक्षा करने के साथ चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार जमा कराने की कार्रवाई शुरू करने को कहा। पर्स व चेन लूट की वारदातों की समीक्षा के साथ अंकुश लगाए रखने के आदेश दिए। महिला संबंधी अपराधों में संजीदगी व तत्परता से कार्रवाई के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट डॉयल-100 को लेकर एसएसपी ने थानेदारों व अधिकारियों से कहा कि डॉयल-100 से संबद्ध किए गए पुलिसकर्मियों को तत्काल रवाना करें। उनकी संबंधित थाना क्षेत्र में ही ड्यूटी रहेगी। इसके साथ डॉयल-100 की गाड़ियों के रूट, प्वाइंट व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।