फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान का 10 साल का बेटा बोला, 100 पाकिस्तानियों को मारकर लूंगा पापा का बदला

Tue, 03 Apr 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शायद शहीद और उसके परिवार के लोगों का जज्बा ही अलग होता है। शोंपियां में आतंकी हमले में रविवार को शहीद हुए सुल्तानपुर के नगरी गांव के नीलेश सिंह (31) के बड़े बेटे अंश की उम्र महज 10 साल है। पांचवीं में पढ़ता है। पूरे परिवार को गम में देखकर अंश मानो अपनी उम्र से अधिक बड़ा हो गया है। बाबा रामप्रसाद से लेकर मां अर्चना तक को खुद संभाल रहा है, हौसला दे रहा है। हालांकि पिता के हत्यारों को लेकर उसका गुस्सा आंखों में साफ नजर आता है। (तस्वीर में बायें से शहीद जवान के बच्चे व विलाप करते उसके परिवीरीजन।)
विज्ञापन

2 of 4
कहता है- बड़ा होकर पिता की तरह सेना में भर्ती होऊंगा और 100 पाकिस्तानियों को मारकर पिता की हत्या का बदला लूंगा। एक बच्चे का बुजुर्ग को ढांढस बढ़ाते देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। शहीद नीलेश की पार्थिव देह के सोमवार देर रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। (तस्वीर में, शहीद जवान नीलेश सिंह।)
विज्ञापन

3 of 4
मां से कहा-ड्यूटी पर जा रहा हूं, फिर आई शहादत की खबर
नीलेश की जनवरी में ही जम्मू-कश्मीर में तैनाती हुई थी। शनिवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी मां ऊषा सिंह से बात की थी। बताया कि खाना खा लिया और ड्यूटी पर जा रहा हूं। इसके बाद रविवार को ही उनकी शहादत की खबर आ गई। शहीद नीलेश की पत्नी अर्चना गोंडा में शिक्षिका हैं। फैजाबाद में रहती हैं। नीलेश के दूसरा बेटा शिवाय दो साल का है। (शहीद जवान के घर पहुंचे विधायक राजेश गौतम।)
विज्ञापन

4 of 4
परिवारीजनों को 25 लाख की मदद, एक सदस्य को नौकरी : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कादीपुर तहसील के नागरी गांव के शहीद निलेश को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को 25 लाख रुपये की मदद और एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि शहीद का गांव आदर्श गांव बनेगा। उनके अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। (शहीद जवान के घर पर मौजूद ग्रामीण।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें