लखनऊ के केजीएमयू में चार महीने का ये बच्चा चुनौती बनकर आया है। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती हार्दिक पेट,दोनों फेफड़ों,पीठ और जांघ में दर्जनों सुइयां (निडिल) पड़ी हुई हैं।एक्स-रे जांच में इन सुइयों के पड़े होने की पुष्टि हुई है।सोमवार को इंडोस्कोपी से सुइयों की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि ये सुइयां उसके शरीर में कैसे पहुंचीं और अब उन्हें निकाला कैसे जाए?
विज्ञापन
क्या किसी तांत्रिक ने इस मासूम के शरीर में डाल दी दर्जनों सुइयां?
2 of 5
हार्दिक के पिता शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जब वो ढाई माह का था तब मालिश करते समय सत्याक्षी के हाथ में कुछ चुभा। उसने देखा तो हार्दिक के पेट से एक सुई बाहर निकली हुई थी,लेकिन उसके न तो खून निकल रहा था और न ही कोई दर्द हो रहा था। इसके बाद सत्याक्षी ने इस सुई को पकड़कर बाहर खींचा और पूरे शरीर की जांच की। इस दौरान उसकी जांघ में भी एक सुई होने की पता चला।
विज्ञापन
क्या किसी तांत्रिक ने इस मासूम के शरीर में डाल दी दर्जनों सुइयां?
3 of 5
नन्हे हार्दिक के शरीर के अंदर दर्जनों निडिल कैसे गई,इसका पता लगाना सबके लिए चुनौती बना हुआ है। शिवेंद्र और सत्याक्षी का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम की इतनी सुई अंदर कैसे गई। पहले पेट से एक सुई निकली फिर शौच के रास्ते तीन और निकली। फिर कान से एक छोटा सा पत्थर भी निकला।
क्या किसी तांत्रिक ने इस मासूम के शरीर में डाल दी दर्जनों सुइयां?
4 of 5
हार्दिक के शरीर से अभी तक जो चार निडिल निकली हैं वो इंजेक्शन वाली हैं। ऐसे में ये प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि ये निडिल शरीर के अंदर किसी न किसी ने तो डाली ही हैं। अब ये शिवेंद्र या सत्याक्षी ने किया या और किसी ने। अभी तक इस पर पर्दा पड़ा हुआ है। हालांकि केजीएमयू के पैरामेडिकल स्टाफ का कहना है बच्चे के शरीर में निडिल होना कोई रहस्य नहीं है। इसके साथ कोई तांत्रिक क्रिया भी हो सकती है। जिसमें शरीर में सुइयां चुभाई गई होंगी। असलियत क्या है ये हार्दिक के माता-पिता को ही मालूम है।
क्या किसी तांत्रिक ने इस मासूम के शरीर में डाल दी दर्जनों सुइयां?
5 of 5