फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा की ताकत और बढ़ी, पूर्व मंत्री व विधायक बने भाजपाई

Thu, 20 Oct 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी लालजी शुक्ल, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी और करनैलगंज (गोंडा) के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया समेत कई नेता बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर इन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। गाजीपुर निवासी एमएलसी विशाल सिंह चंचल स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से सपा के बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे।
विज्ञापन

3 of 4
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिसवा (महराजगंज) के पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ उर्फ महंथ दुबे, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह (सीतापुर), करनैलगंज की पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता सिंह, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव चंद्रकांत पांडेय, समाजवादी महिला सभा की महासचिव नलिनी शुक्ला, फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ चुके मोहन अग्रवाल, महावीर सिंह राजपूत और संजीव मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

4 of 4
इनके अलावा गिरीश पांडेय व दयाशंकर मिश्र (फैजाबाद) भूपेंद्र उर्फ  गोलू (आगरा), बिजनौर के पूर्व चेयरमैन अरविंद्र कुमार समेत कई बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें