सुल्तानपुर जिले में जैसिंहपुर थाने के सिसौडा गांव में गंगाराम सोनकर के तालाब में बुधवार रात किसी ने जहर डाल दिया। गुरुवार की सुबह गंगाराम तालाब पर पहुंचा तो मरी हुई मछलियां उतराती मिलीं। पीड़ित के मुताबिक करीब 10 क्विन्टल मछलियां मरी हैं। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तालाब में जहर डालने की तहरीर दी है। पुलिस भी रंजिश मान रही है। पीड़ित बची हुई मछलियों को बचाने के लिए तालाब में दवा डाल रहा है।