फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो फैस्टिवल में बाग की सैर संग चखा लजीज आमों का स्वाद, बड़ों से लेकर बच्चे तक हुए शामिल, तस्वीरें

Mon, 18 Jun 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
खुशनुमा सुबह और भी दिलकश बन जाती है, जब करने को मिले बागों की सैर और चखने को मिले आम का स्वाद। यह खास लम्हे लखनऊ के लोगों के हिस्से भी आए, मौका था यूपी मैंगो फैस्टिवल के तहत बागों की सैर का। काकोरी के सौ साल पुराने बाग में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
विज्ञापन

2 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
खास बात रही कि कागज की चिड़िया, तितलियां और फूलों से सजे बागों में जगह-जगह खड़ी बैलगाड़ियां और उसमें सवार पूरा का पूरा परिवार, बागों की सैर में मगन था। छह साल पहले इस महोत्सव की शुरुआत हुई थी। आयोजक व संस्थापक ज्योत्सना हबीबुल्लाह ने बताया कि इसका मकसद छोटे किसानों की मदद, ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

3 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
हर साल यह एक विशेष बाग में आयोजित होता है, इस बार अपने बाग को विशेष रूप से संरक्षित करने का प्रयास कर रहे शाहिद अब्बासी के यहां बागों की सैर का आयोजन किया गया।

4 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
आम खाने की प्रतियोगिता से आगाज, समापन काकोरी कबाब पर
बागों की सैर के बाद बारी थी मनोरंजन से भरपूर विभिन्न प्रतियोगिताओं की। इसमें सैक रेस, स्पून रेस, तांगा-बैलगाड़ी व घुड़दौड़ में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर, फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी हुई। पर दिल जीता आम खाने की प्रतियोगिता में, जिसमें हर किसी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। (इस दौरान लोगों ने खूब फोटोग्राफी भी की।)
विज्ञापन

5 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
इस दौरान कव्वाली का भी आनंद उठाया दर्शकों ने। वहीं इस खुशनुमा सुबह का समापन गरमागरम बने काकोरी कबाब व तंदूरी रोटी से हुआ। इस मौके पर नाबार्ड व उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। (लोग परिवारीजनों सहित फेस्टिवल में शामिल हुए।)
विज्ञापन

6 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
मैंगों फेस्टिवल में शामिल हुईं युवतियां।
विज्ञापन

7 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
फेस्टिवल को एक ग्रामीण परिवेश दिया गया था।

8 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
देखने को मिलेंगे 700 तरह के आम
मैंगो फेस्टिवल का समापन 23 व 24 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बहुस्तरीय ढ़ंग से आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों को दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा बंबइया, बंगलौरा, तोतापरी, गुलाब खास, जर्दालू, फजली, समर बाहिश्त चौसा, नीलम, सुवर्ण रेखा, बंगनपल्ली और पैरी सहित आम की करीब 700 प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

9 of 10
शहर में हर साल आम फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें आम की कई प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
मैंगो फैस्टिवल - फोटो : amar ujala
इन्होंने बाग में गर्मी का आनंद लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें