अंबेडकर नगर में इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चकुआपुर गांव के एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव फूलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह बरामद हुआ। मृतक की पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। फूलपुर के कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह गांव के बाहर की तरफ गए, तो वहां प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक युवक का शव पड़ा देख सन्न रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पूछताछ करते हुए
- फोटो : amar ujala
हत्या की खबर फैलते ही विद्यालय के पास भीड़ लग गई। खबर पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान जगराम ने विद्यालय के गेट का ताला खुलवाया। इसी बीच इब्राहिमपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत चकुआपुर गांव निवासी विजय कुमार (24) पुत्र रामदुलार के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
लोगों की भीड़
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक विजय के गले पर काला निशान साफ दिख रहा था। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके अलावा उसके चेहरे व गुप्तांग पर शीशे की टूटी बोतल से कई वार किए गए थे। विजय के चेहरे के पास जली हुई घासफूस की राख पड़ी थी।
4 of 5
युवक की हत्या
- फोटो : amar ujala
इससे माना जा रहा है कि पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, चेहरा पूरा जल नहीं सका। परिसर में गेट के बगल से लेकर शव मिलने वाले स्थान तक घसीटने के निशान व जगह-जगह खून बिखरा था। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसका शव पहले दीवार से स्कूल परिसर के अंदर फेंका गया।
इसके बाद उसे घसीटते हुए अंदर ले जाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच एएसपी ओपी सिंह व सीओ टांडा वीके श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां फूलमती की तहरीर पर फूलपुर के हरिनाम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।