फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ सचिवालय की इमारत(बापू भवन) से भारत आस्ट्रेलिया मैच के ठीक बाद एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में जैसे ही भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए, बापू भवन की सातवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में मैच देख रहे सचिवालय के अनुसेवक (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) उमेश चंद्र जायसवाल (42) का दिल धक हो गया।
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

2 of 10
इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। कमरे में टीवी पर मैच देख रहे सभी लोग निराश हो गए। उमेश चुपचाप उठा और खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। इसके बाद टॉयलेट की खिड़की से उमेश ने छलांग लगा दी। (घटना के बाद मौजूद लोग।)
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

3 of 10
नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और चारों तरफ खून बिखर गया। टीम इंडिया की हार से खामोश बापू भवन में अचानक शोर-शराबा होने लगा। सूचना पाकर आई पुलिस ने उमेश के पास से मिले परिचयपत्र से पहचान की।

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

4 of 10
रिश्तेदारों का कहना है कि उमेश ने टीम इंडिया की जीत पर बड़ा दांव लगाया था। सट्टा हारने पर उसने आत्महत्या कर ली। हुसैनगंज थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि उमेश के सट्टेबाजी में रुपया लगाने की बात पता चली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

5 of 10
सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बापू भवन के सभी कर्मचारी टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। तभी इमारत पिछले हिस्से में शोरगुल होने लगा।
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

6 of 10
कर्मचारी अपने कमरों से निकले तो बिल्डिंग के बीच सीढ़ियों वाली जगह पर एक युवक लहूलुहान शव पड़ा पाया। सूचना पर हुसैनगंज थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह पहुंचे। उमेश के पास मिले पहचानपत्र से उसकी शिनाख्त हुई।

विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

7 of 10
पहचानपत्र में उमेश की तैनाती मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में लिखी है। पुलिस को उसकी जेब से दो कागज मिले।

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

8 of 10
इसमें से एक में उसके भांजे दीपक का नाम व मोबाइल नंबर लिखा था। दूसरे कागज में अलग-अलग कई नंबर लिखे थे। फोन नंबरों पर संपर्क करने पर उमेश के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए।

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

9 of 10
इस बीच कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि उमेश ने भारत की जीत पर मोटी रकम लगा रखी थी। सट्टा हारने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मैच के ठीक बाद बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी!

10 of 10
हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि इसका कोई प्रमाण अब तक नहीं मिल सका है। उनके मुताबिक, उमेश ने पारिवारिक तनाव में खुदकुशी की है। इसे लेकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें