फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती से गुस्साए व्यापारियों ने बंद कराई बाजार, मलिहाबाद थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 25 Jan 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
महिलाबाद में डकैती की वारदातों से गुस्साए व्यापारी गुरुवार को सड़क पर उतर आए। मंगलवार रात जिब्रान खान के घर हुए हमले को पुलिस द्वारा न मानने से भड़के व्यापारियों ने मलिहाबाद बाजार बंद कराकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। फिर जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि मलिहाबाद के मुंशीगंज व सरावां में वारदात के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि हथियारबंद डकैतों ने पुलिस के सारे इंतजाम को ठेंगा दिखाते हुए मंगलवार रात दो बजे गल्ला मंडी निवासी कारोबारी जिब्रान खान के मकान पर धावा बोला। उन्होंने छत के रास्ते मकान में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
हालांकि, जिब्रान की सतर्कता से हादसा टल गया। उन्होंने तत्काल अपने परिचितों, ग्रामीणों व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लाइसेंसी बंदूक से खिड़की से फायरिंग करने लगे। नागरिकों व पुलिस ने घेराबंदी की। बताया गया कि पांच से अधिक की संख्या में आए डकैत भाग निकले।

4 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
इस मामले में इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि पुलिस ने मौके की जांच की लेकिन डकैतों या बदमाशों के आने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसी बात से व्यापारी भड़क उठे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर सारी दुकानें बंद करा दीं। इसके मलिाहबाद थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
सीओ ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन व्यापारी नहीं माने। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम जयप्रकाश अग्निहोत्री मलिहाबाद मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कस्बे के चारों तरफ पुलिस की तैनाती की मांग और जिब्रान के घर हुए अटैक की जांच की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
protest in malihabad - फोटो : amar ujala
एसडीएम ने व्यापारियों को जल्द ही सारी वारदातों का खुलासा करने और जिब्रान के घर हुए हमले का जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें