फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 1986 में तिहाड़ जेल से भागा। उससे जो भी जुड़ा उसकी जिंदगी बदल गई। फिर वह चाहे पुलिसवाला हो या फिर कोई अपराधी। हालांकि वह दोबारा पकड़ा गया, लेकिन इस बीच चार्ल्स से जुड़े किस्सों की फेहरिस्त लंबी हो गई। चार्ल्स से जुड़े अनगिनत किस्सों की दास्तां पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में। उससे जुड़े लोगों के संस्मरणों का इस्तेमाल कर फिल्म लिखी गई।
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

2 of 8
चार्ल्स ने फ्रांस से फिल्म के निर्माता को नोटिस भी भेजा, लेकिन पुलिस अफसर अमोद कांत से मामला जुड़ा होने के कारण मामला शांत हो गया। ऐसे ही खट्टे-मीठे और रोचक प्रसंगों की दास्तां लेकर फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम बृहस्पतिवार को राजधान पहुंची। रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा, आदिल हुसैन, निर्देशक प्रवल रमन वेव सिनेमा के राहुल मित्रा के साथ लखनऊ में थे। पेश है नीरज ‘अम्बुज’ से बातचीत के अंश...।
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

3 of 8
फ्रेंच एक्सेंट और चार्ल्स का गेटअप चैलेंज
‘दस साल का था, जब पहली बार सुना कि चार्ल्स जेल से भाग गया है। घरवालों ने कहा कि कोई भी अपने कमरे से नहीं निकलेगा...।’ अभिनेता रणदीप हुड्डा बताते हैं कि चार्ल्स शोभराज हमेशा से जिज्ञासा का विषय रहा है, इसलिए जब फिल्म में रोल ऑफर हुआ तो मैं तैयार हो गया। मैंने चार्ल्स की कॉपी नहीं की है, बल्कि उसकी स्प्रिट को किरदार में उतारने की कोशिश की है।काठमांडू जेल में शोभराज से मुलाकात हुई।

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

4 of 8
शूटिंग के लिए फ्रेंच एक्सेंट सीखना और चार्ल्स का गेटअप लेना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। ‘मैं और चार्ल्स’ के बाद तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। ‘दो लफ्जों की कहानी’, जिसमें फाइटर का किरदार निभा रहा हूं। इसके बाद ‘ये लाल रंग’, जिसमें जाट और दिसंबर में रिलीज होने वाली सबरजीत सिंह की बायोपिक।

विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

5 of 8
थियेटर में पैसा होता तो फिल्में क्यों करता
‘इश्किया’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘जेड प्लस’ सरीखी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता आदिल हुसैन फिल्म में प्रमोद कांत का रोल निभा रहे हैं, जो पुलिसवाले हैं। आदिल ने बताया कि इस रोल को समझने के लिए चार्ल्स को पकड़ने वाले अमोद कांत के किस्से गौर से सुने। वह बोलते जाते थे और सुनता रहता।
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

6 of 8
मूलरूप से थियेटर से जुड़े आदिल कहते हैं कि जिंदगीभर रंगमंच किया, पिछले पांच वर्षों से फिल्मों में एक्टिव हूं। लेकिन एक्टिंग का असल मजा थियेटर में ही आता है। गर, थिएटर में पैसा होता तो मैं फिल्में करता ही क्यों? आदिल पहली बार लखनऊ आए थे और यहां घूम नहीं पाने की कसक लेकर वापस लौट गए। आदिल जल्द ही प्रवल रमन की अगली फिल्म में लीड रोल में दिखेंगे।
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

7 of 8
यह बायोपिक नहीं है
गोवा में आईजी अमोद कांत से मुलाकात हुई, वह मुझे चार्ल्स शोभराज को पकड़ने का किस्सा सुना रहे थे। वहीं से मुझे फिल्म बनाने का आइडिया आया। जिसकी प्रेरणा के केंद्र में चार्ल्स नहीं अमोद कांत की ईमानदारी है। यह कहना है फिल्म के निर्देशक प्रवल रमन का। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य क्राइम को ग्लैमराइज करना नहीं, बल्कि ईमानदारी को दिखाना है। यह बायोपिक नहीं है। प्रवल ने बताया कि हॉलीवुड मूवी ‘ऑकुलस’ का रिमेक बनाया है, जोकि थ्रिलर है। इस फिल्म में आदिल हुसैन, लिजा रे, हुमा कुरैशी और उनके भाई शाकिब अभिनय कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
विज्ञापन

रणदीप और ऋचा ने खोले फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के राज, तस्वीरें

8 of 8
...और देवदास’ का बेसब्री से इंतजार
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा फिल्म में मीरा का किरदार निभा रही हैं, जो चार्ल्स द्वारा ठगी गई है। ऋचा ने बताया कि लखनऊ में ‘...और देवदास’ की शूटिंग की थी, फिल्म तैयार हो चुकी है और उसकी रिलीजिंग को लेकर मैं भी बेसब्र हूं। ऋचा ने बताया कि लखनऊ से एक दिली रिश्ता जुड़ गया है। यहां आने पर ऐसा लगता है कि यहीं बस जाऊं। ‘मैं और चार्ल्स’ के बाद फिल्म ‘जिया और जिया’ रिलीज होगी, जो दो लड़कियों की कहानी है। फिल्म में मेरी कोएक्टर कल्कि कोचलिन हैं। इसके बाद ‘कैब्रे’ पाइपलाइन में है, जिससे क्रिकेटर श्रीसंत बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें