Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ सुबह से मंदिरों के बाहर मौजूद रही। भोर से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं।
विज्ञापन
1 of 15
महाशिवरात्रि पर मंदिरों के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन
2 of 15
महाशिवरात्रि पर भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि के मौके पर लखनऊ के अलग-अलग मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
3 of 15
महाशिवरात्रि।
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लग गई।
4 of 15
महाशिवरात्रि पर लगीं भक्तों की कतारें।
- फोटो : अमर उजाला।
शिव मंदिरों में लगी भीड़। आज स्नान का भी विशेष मुर्हूत है।
विज्ञापन
5 of 15
लखनऊ के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि पर दर्शन।
विज्ञापन
6 of 15
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ के बाहर के मंदिरों में लगीं लंबी कतारें।
विज्ञापन
7 of 15
महाशिवरात्रि उत्सव।
- फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ के मनकामनेश्वर मंदिर में हुआ शिव का भव्य श्रृंगार।
8 of 15
महाशिवरात्रि।
- फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़।
9 of 15
अमेठी के मंदिरों में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
अमेठी के मंदिरों में भक्त सुबह से कतारों में खड़े हैं।
10 of 15
महाशिवरात्रि।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के बाहर लगीं कतारों में खड़े भक्त।
11 of 15
महाशिवरात्रि।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें।
रायबरेली में महाशिवरात्रि पर भक्तों का उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
12 of 15
raebareli
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जिले के शिवालयों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालयों में लाखों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। जिले में शहर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखा। देवालयों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मंदिरों पर साज-सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए। शहर के जगमोहनेश्वर, पहलवानवीर बाबा व जेल रोड़ स्थित सर्वेश्वर मंदिर में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन में भी भक्तों ने भीड़ दिखी।
बाराबंकी: श्री लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
13 of 15
barabanki
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही मंदिर के कपाट रात 12:00 बजे खुले, पूरा क्षेत्र "हर हर महादेव" और "बम बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये हाथों में गंगाजल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद उनकी आस्था और ऊर्जा बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा। एटीएस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए, जो कांवरियों को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने में सहयोग कर रहे थे।
गर्भगृह में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सीओ जगत कनौजिया स्वयं व्यवस्था संभालते नजर आए। दर्शन और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से बाहर निकाला जा रहा था, ताकि मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण में रहे।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे भक्तों को निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हो सके।
Balrampur: झारखंडी महादेव में दर्शन कर परिवार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
14 of 15
- फोटो : amar ujala
नगर के प्राचीन झारखंडी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। झारखंडी मंदिर के महंत विनय गिरी और सोनू गिरी ने बताया कि रेलवे लाइन की खुदाई के दौरान यहां पर शिवलिंग प्राप्त हुआ था झाड़ झंकार के बीच शिवलिंग मिलने के कारण बलरामपुर राज परिवार द्वारा यहां झारखंडी महादेव मंदिर का निर्माण करीब 200 वर्ष पूर्व कराया गया था। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
Ambedkar nagar: हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, धूमधाम से मनाया जा रहा पर्व
15 of 15
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। शिव बाबा धाम में हजारों की संख्या में लोग दर्शन पूजन करने पहुंचे हैं। वहीं, टांडा के झारखंडी महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है।
मंदिर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया है। सरयू नदी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान पूजन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेज़ाम किए गए हैं।