फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल रहे यात्री, सीट के लिए कर रहे कड़ी मशक्कत, Pics

Sun, 23 Feb 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish पुष्पेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महाशिवरात्रि पर कुंभ स्नान के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग किसी भी तरह प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं। ट्रेनों में सीट पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ स्नान करने के जुनून में यात्री ट्रैक फांदकर और खिड़की के रास्ते बोगी में घुसने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों का रेला दिखा। यात्रियों में जोश व जुनून इस कदर रहा कि वे कैसे भी करके प्रयागराज पहुंचना चाहते थे।

महाशिवरात्रि को महाकुंभ का अंतिम स्नान है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन गंगा-गोमती एक्सप्रेस में शनिवार को अजब गजब नजारे देखने को मिले। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन व चार के बीच में खड़ी हुई, तो यात्री ट्रैक फांदकर ट्रेन में सीट कब्जाते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
करीब शाम सवा पांच बजे ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगते ही यात्री कोच में पहले पहुंचने के लिए जद्दोजहद करने लगे। कुछ यात्री कोच के आपातकालीन खिड़की से अंदर प्रवेश करते दिखे। जनरल बोगी में सीट न मिलने पर यात्री लगेज यान में बैठ गए। दिव्यांगों व महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में भी नियम तार-तार होते दिखे।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
नहीं मिली सीट तो छोड़ दी ट्रेन
रायबरेली की रचना सिंह, बहू मीना, बेटी सावित्री व पोते आदित्य के साथ महाकुंभ में जाने का सपना लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची थीं। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस में सीट न मिलने से ट्रेन छोड़ दी। रचना ने बताया कि इसके बाद आने वाली ट्रेन में यदि सीट मिलेगी तो वह जाएंगी। लगेज यान में बैठे रामदास व राजेंद्र ने बताया कि वे हर हाल में महाकुंभ जाएंगे। लेकिन सीट न मिलने का मलाल रहेगा।

4 of 9
lucknow - फोटो : amar ujala
ट्रेन में सीट पाने के लिए स्टेशन की विपरीत दिशा से ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करती एक महिला।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज जाने की जद्दोजहद में एक महिला।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
सीट के लिए आपातकालीन खिड़की खोलकर ट्रेन में प्रवेश की कोशिश में एक यात्री।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
बोगी की कपलिंग में बैठकर लोग यात्रा कर रहे हैं और अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
बसों के लेट लतीफी से यात्री परेशान
आलमबाग बस अड्डे से करीब 100 बसें को प्रयागराज के लिए लगाया गया है। बसों के लेट होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ के विजय ने प्रयागराज जाने के लिए जनरथ का टिकट बुक कराया था। बस के तीन घंटे लेट होने से वे परेशान दिखे।
विज्ञापन

9 of 9
lucknow - फोटो : amar ujala
कई अन्य यात्री बसों के लेट होने से पूछताछ केंद्र पर अपडेट लेते दिखे। इस बारे में कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मार्गों पर जाम होने के कारण बसों को पहुंचने में देर हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें