गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ बुधवार लखनऊ एयरपोर्ट पर आए तो उनसे उनके बयान पर सफाई मांगी जाने लगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि हरि की पैढी पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाए। उन्होंने इस पर कोई सफाई नहीं दी। इसके पहले भी वह विवादित बयानों के कारण ही चर्चा में रहें। वह दिल्ली से लौटकर गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।