स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर्षोल्लास के साथ हर भारतवासी तिरंगा फहरा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1500 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का जश्न मनाया गया।
लखनऊ के लोहिया पार्क में आयोजित समारोह में अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और सभी के दिलों में देश प्रेम का जोश भरा।