राजधानी लखनऊ में शाम के 6.30 बजे होंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट से जैसे ही वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टार ब्रेट ली ने प्रवेश किया, पूरा स्टेडियम प्रशंसकों की गूंज से झूम उठा। कोई उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखा तो कोई आटोग्राफ लेने का आग्रह करता रहा।
गेल और ली ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सभी से एक-एक करके मुलाकात की। इस मौके पर दोनों दिग्गज क्रिकेटरों ने अमर उजाला की ओर से टेनिस बाॅल क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए की गई पहल की सराहना भी की और लीग का हिस्सा बनने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
LLC Ten-10: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का धमाकेदार आगाज
- फोटो : अमर उजाला
जब गेल ने बल्ला और ली ने थामी गेंद
मुकाबलों से पहले क्रिस गेल और ब्रेट ली ने क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। सबसे पहले गेेल ने गेंदबाजी की, जबकि उनके सामने ब्रेट ली बल्लेबाजी करने उतरे। एक ओवर के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पोजीशन बदली। यहां गेल अपने चिरपरिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए, जबकि ब्रेट ली ने अपनी गेंदबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस दौरान प्रशंसकों ने दुनिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों को देखकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
3 of 5
LLC Ten-10: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का धमाकेदार आगाज
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने भी बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
एलएलसीटेन 10 लीग के शुभारंभ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट को बड़ा मंच देने की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने क्रिस गेल और ब्रेट ली से इस लीग को प्रोत्साहित करने के लिए आभार जताया।
4 of 5
LLC Ten-10: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का धमाकेदार आगाज
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भी मिले, जहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, सुयंक्त निदेशक आरएन सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
LLC Ten-10: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का धमाकेदार आगाज
- फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन में लगा ग्लैमर का तड़का
लीग के उद्घाटन समारोह मशहूर गायक स्वरूप अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिया। उन्होंने कर हर मैदान फतेह गाने से अपनी जोशीली प्रस्तुति शुरू की, जो कितने मासूम है.. से होते हुए पीके चर्चित गीत आयो रे मेहमान.. से जाकर खत्म हुआ। तकरीबन 15 मिनट तक चली इस प्रस्तुति का स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।