फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में घुसा तेंदुआ: हमला करने से लेकर पकड़े जाने तक मची रही भगदड़ और दहशत, तस्वीरों में देखें पूरी कहानी

Thu, 13 Feb 2025 11:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के पारा के बुद्देश्वर स्थितमैरिज लॉन में एक तेंदुआ घुस गया। विवाह कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। रात को साढ़े तीन बजे तेंदुए के पकड़े जाने तक दहशत का माहौल बना रहा। तस्वीरों में देखें, पूरी कहानी: 
विज्ञापन
1 of 20
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के पारा के बुद्देश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में विवाह कार्यक्रम के बीच एक तेंदुआ घुस गया। रात साढ़े तीन बजे तक पकड़े जाने तक बरात में भगदड़ और दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक वनकर्मी तेंदुए के हमले में चोटिल हो गया। तेंदुए के आतंक से करीब साढ़े सात घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी-समारोह चल रहा था। रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दीपक घबड़ाकर नीचे कूद गया। इससे उसे काफी चोट आ गई।

 
विज्ञापन

2 of 20
सबसे पहले लॉन की दूसरी मंजिल पर दिखा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
तेंदुए की सूचना पाकर सभी में दहशत फैल गई। महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। लॉन के मालिक रहमान और शादी में आए हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने लॉन में तेंदुए को देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 20
- फोटो : amar ujala
टीम में मलिहाबाद रेंज में तैनात दरोगा मुकद्दर अली भी थे। जब वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तभी तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। 

4 of 20
- फोटो : amar ujala
हमले में उनको चोट भी आई और उनके साथ कर्मी लड़खड़ाकर गिर भी गए। साथी कर्मियों ने गोली दागकर तेंदुए को भगाया। गोली की आवाज से तेंदुए भागकर वहीं छिप गया। 
विज्ञापन

5 of 20
- फोटो : amar ujala
डीएफओ लखनऊ सीतांशु पांडेय ने बताया कि लॉन में तेंदुआ ही है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन

6 of 20
- फोटो : amar ujala
रात आठ बजे घुसे इस तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रात के साढ़े तीन बजे उसे पकड़ा जा सका। इस पर दूल्हे ने भी वन विभाग की टीम को शुकिया कहा। 
विज्ञापन

7 of 20
- फोटो : amar ujala
इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
रात 8 बजे- मैरिज लॉन में घुसा तेंदुआ।
8:30 बजे- वीडियोग्राफर शरद और एक कर्मचारी तेंदुआ देख दूसरी मंजिल से कूदकर घायल।
8:40 बजे- लॉन मालिक ने चार बाउंसरों को तेंदुआ देखने के लिए भेजा।
9:00 बजे- तेंदुआ घुसने की खबर लॉन में फैली।
9:25 बजे- पारा पुलिस मौके पर पहुंची।
9:50 बजे- वन विभाग की टीम पहुंची।
10:30 बजे- पूरे लॉन को कराया गया खाली।

8 of 20
- फोटो : amar ujala
11:00 बजे- डॉक्टरों की टीम ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची।
11:30 बजे- वन विभाग ने नेट (खाबड़ा) लगाया।
12:00 बजे- वन विभाग के लोगों ने सीढ़ी लगा बाहर से दूसरी मंजिल पर तेंदुए की तलाश की।
12:30 बजे- दो ड्रोन की मदद से तेंदुए की सही लोकेशन पता करने का काम शुरू किया गया।
12:45 बजे- तेंदुए ने एक ड्रोन पर मारा पंजा। ड्रोन दूसरी मंजिल पर गिरा।
2.00 बजे- दूसरा बड़ा जाल मंगाया गया
3.30 बजे- उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया

9 of 20
- फोटो : amar ujala
इस दौरान दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन परेशान रहे।

10 of 20
- फोटो : amar ujala
दूल्हे ने वन विभाग की टीम का शुक्रिया अदा किया।

11 of 20
- फोटो : amar ujala
शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों के लिए यह एक अलग अनुभव था। उन्हें सुरक्षा के लिए खुद को कमरे में कैद करना पड़ा।

12 of 20
- फोटो : amar ujala
तेंदुए के हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ले जाया गया।

13 of 20
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल पर वन विभाग व पुलिस टीम मौजूद रही।

14 of 20
- फोटो : amar ujala
यह अपने तरह का पहला मामला था। समारोह में शामिल होने आए लोगों को कुछ देर तो यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हो सकता है।

15 of 20
- फोटो : amar ujala
अधूरे इंतजाम के साथ पहुंचे और चला दी गोली
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अधूरे इंतजाम के साथ पहुंची थी। सभी वन कर्मियों के सिर पर न हेलमेट थे और न बदन पर लाइफ जैकेट। किसी भी जंगली जानवर के रेस्क्यू के दौरान ये उपकरण बेहद जरूरी होते हैं।

16 of 20
- फोटो : amar ujala
इसके बाद ऊपर जाने के दौरान जब तेंदुए ने हमला किया तो फिर वन कर्मियों ने गोली भी चला दी। गोली चलने के वीडियो में यह चर्चा होती सुनाई दी कि तेंदुए को गोली लगी है।

17 of 20
- फोटो : amar ujala
वन्यजीव को अबोध माना जाता है। भटककर आए तेंदुए को पकड़ने के प्रयास के बजाय सीधे ही उस पर गोली चलाने की नौबत क्यों आई, यह भी बड़ा सवाल है।

18 of 20
- फोटो : amar ujala
मैरिज लॉन में तेंदुआ होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। 

19 of 20
- फोटो : amar ujala
इस दौरान कुछ लोग छत भी चढ़े दिखे। 
विज्ञापन

20 of 20
- फोटो : amar ujala
विवाह कार्यक्रम के सारे इंतजाम धरे रह गए। पूरे समय दहशत का माहौल बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें