लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने उमर खालिद की एक ऐसी पोस्ट शेयर की कि वहां हंगामा हो गया। एबीवीपी ने सोशियोलॉजी विभाग बंद करवाकर विरोध किया और पुतला फूंका।
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
2 of 11
लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजेश कुमार ने जेएनयू के विवादित मुद्दे से जुड़ा एक पोस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर किया जिसको लेकर एबीवीपी के युवाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
3 of 11
एबीवीपी के स्टूडेंट्स ने लखनऊ यूनिवर्सिटी पहुंचकर वहां हंगामा किया और सोशियोलॉजी विभाग बंद करवा दिया।
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
4 of 11
हंगाम कर रहे स्टूडेंट्स ने क्लास में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को बाहर निकाला और प्रोफेसर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
5 of 11
प्रोफेसर के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ स्टूडेंट्स ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए।
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
6 of 11
जानकारी के मुताबिक प्रो. राजेश कुमार सोशियोलॉजी के एक्स एचओडी रह चुके हैं। एबीवीपी के स्टूडेंट्स ने प्रोफेसर का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और पुतले को आग लगा दी।
विज्ञापन
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
7 of 11
इस हंगामे की जानकारी होने पर यूनिवर्सिटी की चीफ प्रॉक्टर निशी पांडेय मौके पर पहुंची और उन्होंने स्टूडेंट्स को शांत कराने की कोशिश की।
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
8 of 11
बवाल बढ़ता देख मौके पर पुलिस और यूनिवर्सिटी के वीसी भी पहुंचे और बवालियों को शांत करवाया
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
9 of 11
वहीं इस मामले में प्रोफेसर का कहना है, मैं किसी भी राष्ट्रविरोधी कृत्य या नारों के सख्त ख़िलाफ़ हूँ। फेसबुक का पोस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद के एक लेख, ‘Umar Khalid is my son’, जो कि इंडियन एक्सप्रेस में कल 23 फरवरी को छपा का शेयर है। इसके कुछ कथनों को मैंने शब्दशः उधृत किया है। आगे पढ़ें।
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
10 of 11
प्रोफेसर का बयान: मेरा इस बारे में स्पष्ट विचार है कि युवा को घोर अपराधी घोषित करने से पूर्व उनके वास्तिवक दृष्टिकोण को समझना चाहिए। ताकि उनके खामखाँ में भविष्य बरबाद ना हो। आने वाले समय में कोई विरोधी सरकार यदि abvp के बच्चों के विरोध में कुछ करेगी तो हम सरीखे ही उनके दृष्टिकोण को मद्देनजर रखने की बात करेंगे।
जेएनयू मामले को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में बवाल, तस्वीरें
11 of 11
इस मामले में वीसी एसबी निमसे ने कहा, जो कुछ भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। उन्होंने एफबी के स्क्रीनशॉ्टस लिए और जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कही।