ट्रैक, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म, स्टेशन, बांउड्री, बेंच, पेड़ और जहां तक नजर पहुंच रही थी लोगों का हुजूम ही दिख रहा था। आंखों में ट्रेन के चलने की बेसब्री, मन में उमंग और सफर को यादगार बनाने का उल्लास। हर कोई आंखों में इस सफर को बसाने की चाहत लिए हुआ था।
विज्ञापन
2 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खैराबाद (सीतापुर) से लखनऊ के लिए बुधवार को ब्रॉडगेज की पहली पैसेंजर ट्रेन जब पटरी पर आई तो बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष, महिला, किसान हो या मजदूर, हर कोई इस जश्न में शामिल होने को बेताब था। उनका बेताब होना लाजिमी भी था, क्योंकि करीब तीन साल बाद सीतापुर-लखनऊ के बीच ट्रेन शुरू हो रही थी। 133 साल बाद इस रेलखंड पर नए युग का आगाज जो हो रहा था।
विज्ञापन
3 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
अब मीटरगेज से ब्रॉडगेज हुई इस लाइन पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दोपहर 1.37 बजे खैराबाद में समारोह के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन सीतापुर स्टेशन से चलकर दोपहर 2.02 बजे खैराबाद पहुंच गई। फूलों से लकदक। इंजन पर अवध की पहचान मछलियां व पूर्वोत्तर रेलवे का लोगा लगाए हुए।
4 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
रेल राज्यमंत्री ट्रेन में सवार और सफर शुरू
रेल राज्यमंत्री ट्रेन में सवार हुए और सफर शुरू हो गया। पहला कारवां बरई जलालपुर था। फूलों से सजी ट्रेन एक के बाद एक स्टेशनों के कारवां पार कर रही थी तो पटरियों के दोनों ओर उत्सव का माहौल नजर आ रहा था। खेतों में काम कर रहे किसान हों, मजदूर या स्कूल से लौट रहे बच्चे। हर कोई ट्रेन देख उत्साहित था। कमलापुर, सुरैचा हाल्ट, सिधौली से लेकर लखनऊ जंक्शन तक पड़ने वाली हर क्रॉसिंग, पुल, पुलिया ऐसा दिखा।
विज्ञापन
5 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
वहीं ट्रेन में सफर करने वालों की खुशियां भी कम नहीं थीं। खासतौर से छात्रों केलिए। ट्रेन जहां-जहां से गुजरी, खुशियां बिखेरते गुजरी। लोग घरों से निकलकर, छतों व मुंडेर तक ट्रेन को देखने केलिए जुटे। इस पहले सफर को लोको पायलट सुबोध कुमार, सहायक लोको पायलट प्रशांत श्रीवास्तव व गार्ड एनके सिह व अमित कुमार कटियार ने यादगार बनाया। वहीं एडीआरएम (ऑपरेशन) प्रवीण पांडेय व डीसीएम देवानंद यादव की भूमिका अहम रही। उन्होंने पूरी यात्रा को इतिहास का एक अभिन्न अंग बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बीकेटी में ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
6 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
मोहिबुल्लापुर में जमकर झूमे यात्री
उत्साह व उमंग का एक अलग ही रंग मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जहां ब्रास बैंड की प्रस्तुतियां हो रही थीं और शाम 4.10 बजे ट्रेन के रुकते ही यात्रियाें के जत्थे नीचे उतरे और जमकर डांस किया।
विज्ञापन
7 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
ओएचई से टकराया पक्षी
डालीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन शम 4.43 बजे पहुंची तो यात्री बदले हुए स्टेशन से रूबरू होने नीचे उतरे। कुछ देर बाद ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन (ओएचई) में अचानक तेज आवाज हुई तो लोगों का ध्यान उधर चला गया। पता लगा कि एक पक्षी ओएचई से टकरा गया है।
8 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
नए कलेवर में दिखे अंग्रेजी हुकूमत के स्टेशन
133 साल पुराने रेलखंड पर खैराबाद से लेकर कमलापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर, अटरिया, इटौंजा, बीकेटी, डालीगंज, सिटी, ऐशबाग स्टेशनों को नए कलेवर में ढाल दिया गया है। सभी स्टेशनों को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था। इन स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिकतम सुविधाएं मिलेंगी।
9 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
9,475 रुपये के बिके टिकट
बुधवार को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (05063) को रवाना किया गया। पहले दिन ही बड़ी संख्या में यात्रियों ने सीतापुर से लखनऊ का सफर किया। कुल 648 यात्रियों ने टिकट लिए, जिससे रेलवे को 9,475 रुपये की आमदनी हुई। इसमे सीतापुर में डेढ़ सौ, खैराबाद में 111, कमलापुर में 60, सुरैचा हाल्ट पर 111, मनवा हाल्ट पर 80, अटरिया से 42, बीकेटी से 94 यात्रियों ने लखनऊ जंक्शन तक का सफर किया।
10 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
3.38 घंटे में सीतापुर से लखनऊ पहुंची ट्रेन
सीतापुर दोपहर 1.37 बजे
खैराबाद दोपहर 2.02 बजे
कमलापुर दोपहर 2.25 बजे
सुरैचा हाल्ट दोपहर 2.35 बजे
सिधौली दोपहर 2.48 बजे
चेन पुलिंग दोपहर 2.57 बजे
मनवा हाल्ट दोपहर 3.11 बजे
अटरिया दोपहर 3.16 बजे
इटौंजा दोपहर 3.34 बजे
बीकेटी दोपहर 3.49 बजे
मोहिबुल्लापुर शाम 4.10 बजे
डालीगंज शाम 4.43 बजे
सिटी शाम 4.52 बजे
ऐशबाग शाम 5.03 बजे
लखनऊ जं. शाम 5.15 बजे
11 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
बीकेटी में आतिशबाजी
तीन साल के इंतजार बाद बनी बड़ी लाइन पर बुधवार को ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो लोग खुशी से फूले नहीं समाए। स्पेशल ट्रेन से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा दोपहर 3:45 पर बीकेटी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो भव्य स्वागत हुआ। एसडीएम पल्लवी मिश्रा, तहसीलदार संतोष सिंह, नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण सिंह सहित नगर पंचायत बीकेटी के सभासदों, कई गांवों के प्रधानों, समाजसेवियों व अधिवक्ताओं सहित एक हजार से अधिक ग्रामीण स्वागत को मौजूद रहे। स्टेशन को भी भव्यता से सजाया गया था। ट्रेन पहुंचने पर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए व आतिशबाजी की गई। इस दौरान बच्चों संग मिलकर सभी ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली।
12 of 14
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
पटरी बदली, कायदे-कानून नहीं
अंग्रेजों की बिछाई ऐशबाग-सीतापुर रेलखंड की मीटरगेज की पटरियों को भले ही रेलवे प्रशासन ने बदलवा दिया हो, लेकिन कायदे-कानून व ऐशोआराम को रत्तीभर भी नहीं बदला। यही वजह है कि जब रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन में सवार थे तो यह रफ्तार में चलती रही और जैसे ही वह बीकेटी में उतरे तो शाम 4.10 बजे मोहिबुल्लापुर पर ही ट्रेन को जीएम स्पेशल ट्रेन के लिए रोक दिया गया। यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा, लेकिन जीएम स्पेशल के गुजर जाने के बाद ही शाम 4.32 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
13 of 14
यात्री
- फोटो : amar ujala
यात्रियों को मिली है बड़ी सौगात
दिल्ली का रूट खुले
सीतापुर से लखनऊ आते वक्त यात्री ट्रेनें बहुत समय ले रही हैं। 85 किलोमीटर की यात्रा तीन से चार घंटे में पूरी होगी तो ब्रॉडगेज होने का क्या फायदा। सीतापुर से मैलानी और उसके आगे का ब्रॉडगेज का काम जल्द शुरू हो। ताकि दिल्ली की ट्रेने सीतापुर से जा सकें। - बजरंग दास
दैनिक यात्रियों के लिए सौगात
सीतापुर-लखनऊ के बीच बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। बस से सफर बेहद महंगा व दुष्कर। ट्रेन शुरू हो जाने से सबको राहत मिलेगी। - मुनेंद्र कुमार, खैराबाद
कम पैसे में आरामदायक सफर
सीतापुर से लखनऊ आने के लिए बस में महंगा किराया देना पड़ता था। अब ट्रेन चल जाने से बड़ी राहत मिलेगी। कम पैसे में आरामदायक सफर होगा। - मायादेवी, सीतापुर सुविधाओं पर खासा फोकस
लखनऊ आते वक्त जो स्टेशन पड़ते हैं, उन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे ने खासा प्रयास किए हैं। रेलवे का यह बेहद सराहनीय कदम है। - कामिनी देवी, कामकाजी महिला