फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने फिर कराई विभाग की फजीहत, FIR कराने आए रेस्टोरेंट मालिक से कर डाली ये फरमाइश

Thu, 19 Apr 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की हसनगंज पुलिस ने टप्पेबाजी की शिकायत करने आए रेस्टोरेंट मालिक रोहित बेरी को चिकन और पिज्जा सहित लंबा-चौड़ा ऑर्डर देकर महकमे की फजीहत करा डाली। रोहित बुधवार सुबह एएसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार के पास शिकायत लेकर गए थे। एएसपी ने हसनगंज कोतवाली में फोन कर पीड़ित का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। रोहित कोतवाली पहुंचे, जहां दरोगा राघवेंद्र कुमार व सिपाही सुमित्रा ने उनसे तहरीर लेकर लंबा-चौड़ा ऑर्डर लिखवा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : डेमो
दरोगा ने कहा कि शाम को एफआईआर की कॉपी लेने आना तो ऑर्डर लेते आना। पीड़ित की आपबीती सोशल मीडिया पर चर्चा में आई तो हड़कंप मच गया। रोहित का निरालानगर में रिफ्यूल के नाम से कैफे है। उन्होंने बताया कि बताया कि मंगलवार दोपहर उनके कैफे में शिवेंद्र नाम का युवक आया और पुलिस लाइंस निवासी आईपीएस अधिकारी के बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए ऑर्डर बुक कराया। कैफे कर्मचारी विपिन कुमार ने उसे 15000 रुपये का बजट बताया था।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
शिवेंद्र ने आईपीएस अधिकारी बताकर किसी से विपिन की अपने मोबाइल फोन पर बातचीत भी कराई। बातचीत के बाद शिवेंद्र ने कहा कि पूरा पेमेंट चाहिए तो पुलिस लाइन चलना पड़ेगा। विपिन साथ में गया, वहां उसे बताया गया कि साहब मीटिंग में हैं। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें पेमेंट देने को कुछ छोटे नोट चाहिए। विपिन शातिर की बातों में आ गया और 7000 रुपये दे दिए। शिवेंद्र कुछ देर में आने की बात कहकर गायब हो गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो विपिन ने उसके नंबर पर कॉल की जो स्विच ऑफ था।

4 of 6
- फोटो : डेमो
विपिन ने रेस्टोरेंट मालिक रोहित को पूरा मामला बताया। बुधवार सुबह रोहित ने एएसपी ट्रांस गोमती से मिलकर समस्या बताई। एएसपी ने तत्काल हसनगंज इंस्पेक्टर हरिप्रसाद अहिरवार को फोन कर रोहित की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
रोहित कोतवाली पहुंचे तो अहिरवार ने दरोगा राघवेन्द्र कुमार से पीड़ित की शिकायत सुनने को कहा था। राघवेन्द्र कुमार ने तहरीर तो ले ली, लेकिन बारबेक्यू चिकन, दो मंचूरियन, दो चिकन पिज्जा, दो आलू लहसुन पराठा, दो प्लेट नूडल्स, दो प्लेट फ्रेंच फ्राइज़, एक पनीर पराठा का लंबा-चौड़ा ऑर्डर थमाकर उन्हें शाम को आने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : डेमो पिक
पुलिसकर्मियों के खाना मांगने की खबर सुनते ही इंस्पेक्टर हरि प्रसाद अहिरवार के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। इस बीच शाम को रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिसकर्मियों के खाने का ऑर्डर पैक कराकर कोतवाली भेज दिया। इंस्पेक्टर ने ऑर्डर तत्काल लौटा दिया। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें