लखनऊ में आलमबाग के चंदननगर निवासी एक युवक ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों पर पीटने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उसने खुद को कैद से छुड़ाने के लिए 100 नंबर पर सूचना दी तो पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। छह हजार रुपये भी छीन लिये। आलमबाग थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने की पिटाई
- फोटो : amar ujala
मूलरूप हरदोई के संडीला निवासी आनंद कश्यप की पारा के जलालपुर में फास्ट फूड की दुकान है। आनंद के मुताबिक, पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में है। वह आलमबाग के चंदन नगर भिलावां निवासी एक युवती से शादी करना चाहता है। कई वर्षों से वह युवती के परिवार से बातचीत कर रहे हैं। सोमवार रात युवती की मां ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। वे लोग जल्द शादी करने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच ही कहासुनी हो गई और युवती के भाई ने उसे कमरे में कैद कर दिया। इस पर युवक ने रात करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को खुद को कैद होने की सूचना दे दी। युवती के भाई ने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर आनंद को ही फंसा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस ने की पिटाई
- फोटो : amar ujala
पुलिस से बचा रही थी युवती व उसकी मां
आनंद को पुलिस जब जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रही थी। तो उस वक्त युवती और उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिसकर्मी आनंद को पीटते हुए पीआरवी में डाल दिया। फिर एक गली में उतारने के बाद उसे बुरी तरह से पीटा। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।
4 of 5
बहनोई के घर छोड़ने के बाद धमकाता पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
धमकायाः शिकायत की तो भेज देंगे जेल
पुलिसकर्मियों ने पिटाई के बाद उसकी तलाशी ली। आंनद का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके पास रखे छह हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आनंद को रामनगर में रहने वाले बहनोई के घर सुपुर्द कर दिया। जाते समय धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जेल भेज दूंगा।
तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आलमबाग